Bhopal से Khajuraho जा रही महामना एक्सप्रेस के कोच से धुआं, यात्री सुरक्षित
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से छतरपुर जिले के खजुराहो जा रही महामना एक्सप्रेस में उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रेन के एक कोच में धुआं भरने लगा. ये घटना ललितपुर और टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच उदयपुरा के पास हुई. इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, भोपाल-खजुराहो एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22163) शनिवार(14 मार्च) को सुबह यूपी के ललितपुर से टीकमगढ़ की ओर जा रही थी. इस दौरान उदयपुरा के नजदीक ट्रेन के कोच डी-4 डिब्बे में धुआं भरने लगा. इससे यात्रियों में दहशत फैल गई, ट्रेन को फौरन रोका गया. इसके बाद यात्री सामान लेकर ट्रेन से नीचे उतर गए. घटनास्थल पर ट्रेन 15 से 20 मिनट तक खड़ी रही. रेलवे स्टाफ ने स्थिति को नियंत्रित किया, इसके बाद महामना एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
सभी यात्री सुरक्षित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई, इसके बाद ट्रेन को उदयपुरा के नजदीक रोका गया. कोच डी-4 के यात्री सामान लेकर ट्रेन से नीचे उतर गए. यात्रियों के बीच 20 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. इस मामले की सूचना रेलवे के तकनीकी स्टाफ को दी गई. स्टाफ ने ट्रेन का निरीक्षण किया और स्थिति सामान्य होने के बाद महामना एक्सप्रेस को रवाना किया गया. टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का समय सुबह 10.15 बजे है जो करीब आधे घंटे के बाद 10.45 बजे पहुंची।
ब्रेक की वजह से निकला धुआं
बताया जा रहा है कि ये घटना ट्रेन के ब्रेक चिपकने से हुई. रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल के पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि ट्रेन में आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई. ब्रेक चिपकने की वजह से डिब्बे से धुआं निकला. इसके बारे में महामना एक्सप्रेस के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर