क्या आप 7 दिन बिना मोबाइल रह सकते हैं? जानिए इससे मिलने वाले बड़े फायदे
"काॅलेज में एक बार फाइनल ईयर की परीक्षाओं के बाद मैंने 3 दिन के लिए अपना फोन बंद कर दिया था। " सोनिका ने अपने काॅलेज के दिनों को याद अपनी सहेली रिद्धि से साझा की।रिद्धि ने हैरान होते हुए पूछा, तो क्या तुमने चैटिंग, इंस्टाग्राम स्क्राॅल, यूट्यूब, ओटीटी पर सीरीज देखना सब बंद कर दिया था। सोनिका ने कहा, हां बिल्कुल, मैंने तो अपना फोन अलमारी में बंद करके रख दिया था, क्योंकि पहला दिन बहुत मुश्किल था बिना फोन के। लेकिन बाद में जो सुकून मिला वो आज तक कभी नहीं मिल सका।रिद्धि हैरान थी, तो वहीं सोनिका गर्व से भर गई थी, जैसे उसने कोई बहुत बड़ी अचीवमेंट हासिल की हो।आज के डिजिटल दौर में मोबाइल से दूरी बनाना अचीवमेंट ही तो है। अधिकतर हर व्यक्ति सुबह उठते ही मोबाइल को हाथ में लेता है, फिर चाहे उसे टाइम देखना हो, अलार्म बंद करना हो या फिर नींद ही किसी मैसेज या काॅल की रिंग के साथ खुली हो। वहीं लोगों की रात भी सोने से पहले स्क्रीन स्क्राॅल करने के साथ ही होती है। लेकिन लगातार स्क्रीन टाइम मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डालता है। ये बात हर व्यक्ति जानता है लेकिन फिर भी फोन से दूरी नहीं बना पाता। मोबाइल की लत ने लोगों से उनका खुद का वक्त ही छीन लिया है। ऐसे में Digital Detox ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आइए जानते हैं डिजिटल डिटाॅक्स क्या है? और अगर आप सिर्फ 7 दिन मोबाइल से दूरी बना लेते हैं तो क्या फायदे मिल सकते हैं?
डिजिटल डिटॉक्स क्या है?
डिजिटल डिटाॅक्स का मतलब है कुछ दिनों के लिए मोबाइल, सोशल मीडिया या गैजेट्स से दूरी बनाना। मानसिक स्वास्थ्य सुधारने या तनाव कम करने के लिए जब लोग स्मार्टफोन, कंप्यूटर और सोशल मीडिया से जानबूझकर कुछ समय के लिए दूर हो जाते हैं तो यह डिजिटल डिटाॅक्स कहलाता है। ऐसा करना समय की मांग और जरूरत बन गया है। इससे कई फायदे होते हैं। अगर आप महज एक हफ्ते के लिए मोबाइल से दूरी बना लें तो आपके जीवन में कई बदलाव आ सकते हैं।
7 दिन मोबाइल छोड़ने पर क्या बदलाव हो सकते हैं?
नींद में सुधार जब आप मोबाइल से दूरी बनाते हैं तो स्क्रीन की ब्लू लाइट में कमी आती है जो आपकी आंखों को थकान से बचाती है और बेहतर नींद आती है। तनाव में कमी मोबाइल सोशल मीडिया के जरिए दूसरों से खुद की तुलना की भावना बढ़ाता है। नोटिफिकेशन, रील्स और वीडियो तनाव बढ़ाता है, लेकिन मोबाइल से दूरी इसी तनाव को कम करता है। फोकस बढ़ता है अगर आप 7 दिन तक मोबाइल से दूर रहते हैं तो काम में ध्यान केंद्रित करना आसान हो जाता है। यह आपके फोकस को बढ़ाता है।रिश्तों में सुधार मोबाइल आपको खुद तक सीमित कर देता है। दिनभर रील्स, वीडियो देखने, गेम्स खेलने आदि के चक्कर में आप अपने करीबियों या आसपास के लोगों से दूर हो जाते हैं। मोबाइल छोड़ने से परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम मिलता है। आत्मचिंतन का समय मोबाइल से दूरी आपको खुद के लिए वक्त देती है। इससे खुद को समझने का मौका मिलता है।
कैसे लें 7 दिन का डिजिटल डिटाॅक्स चैलेंज?
क्योंकि हम डिजिटल दौर में हैं और अब ज्यादातर काम के लिए हम मोबाइल पर निर्भर करते हैं, इसलिए मोबाइल कई दिनों के लिए स्विच आफ करना कठिन है। खासकर अगर आप नौकरीपेशा या स्टूडेंट हैं। डिजिटल डिटाॅक्स का मतलब भी पूरी तरह से मोबाइल छोड़ना नहीं, बल्कि संतुलन बनाना है। इसलिए अगर आप 7 दिन का डिजिटल डिटाॅक्स चैलेंज लेना चाहते हैं तो सबसे पहले, मोबाइल का नोटिफिकेशन बंद करें।सोशल मीडिया टाइम लिमिट सेट करें।सोने से 1 घंटा पहले मोबाइल दूर रखें।सुबह उठने के आधे घंटे तक फोन से दूर रहें।टीवी या मोबाइल देखें बिना भोजन करें।
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर