मैच के बीच मैदान पर गिरे हुसैन तलत, तुरंत अस्पताल ले जाया गया
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत फील्डिंग करते हुए बुरी तरह चोटिल हो गए। हुसैन तलत को कंधे में चोट लगी, जिसके कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हुसैन तलत को यह चोट मैच की दूसरी पारी के छठे ओवर में लगी, जब लिटन दास ने मोहम्मद वसीम की गेंद पर ऑफ साइड की तरफ शॉट मारा और तलत गेंद को रोकने के लिए कवर बाउंड्री की तरफ दौड़े
स्ट्रेचर के द्वारा मैदान से ले जाया गया बाहर
गेंद बाउंड्री के पास पहुंचने पर तलत ने गेंद को पीछे की तरफ फेंकने का प्रयास किया, लेकिन गेंद को छूते ही उनका पैर बाउंड्री पर लगे फोम पर पड़ गया। इसके बाद वह लड़खड़ाते हुए विज्ञापन वाले होर्डिंग्स से जा टकराए और अपने बाएं कंधे के बल जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद मैदानकर्मी तुरंत तलत की तरफ दौड़े, जिसके बाद उन्हें पास खड़ी एम्बुलेंस तक ले जाने के लिए एक स्ट्रेचर लाया गया।
पीसीबी ने चोट पर दिया अपडेट
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हुसैन तलत की चोट को लेकर एक बयान जारी किया है। उन्होंने बताया, हुसैन तलत को मैदान पर ही टीम के मेडिकल स्टाफ से तुरंत सहायता मिली। शुरुआती आकलन के बाद, उन्हें विस्तृत जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। चोट की प्रकृति और गंभीरता का पता डॉक्टरों द्वारा आगे की मेडिकल जांच पूरी करने के बाद चलेगा।
पाकिस्तान ने जीता दूसरा वनडे
तलत बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 13 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हुए। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 274 रन बनाकर ऑलआउट हुई। बारिश की वजह से बांग्लादेश को डीएलएस नियम के तहत 32 ओवर में 243 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया था। बांग्लादेश 114 रन पर सिमट गई और 128 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। पाकिस्तान की ओर से माज सदाकत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, सलमान आगा ने 62 गेंदों में 64 रनों का योगदान दिया। मोहम्मद रिजवान 59 गेंदों का सामना करने के बाद 44 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, अब्दुल समद, फहीम अशरफ और शमिल हुसैन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। गेंदबाजी में बांग्लादेश की तरफ से रिशाद हुसैन ने 56 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि मेहदी हसन मिराज ने दो विकेट अपने नाम किए।
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर