विधानसभा में हंगामा, अनुदान मांगों की चर्चा का विपक्ष ने किया बहिष्कार
छत्तीसगढ़। विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान अफसरों की गैर मौजूदगी पर विपक्ष जमकर भड़का. विभागीय सचिव और डायरेक्टर के सदन में उपस्थित नहीं होने पर विपक्ष ने नाराजगी जताई. अनुदान मांगों पर चर्चा का बहिष्कार कर दिया. इसे लेकर एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने आ गए।
विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा का विपक्ष ने किया बहिष्कार
छत्तीसगढ़ विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान अभूतपूर्व स्थिति देखने मिली.सदन में मंत्री टंकराम वर्मा के विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा हो रही थी. विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत की गई, लेकिन सदन में विभागीय सचिवों की गैरमौजूदगी पर विपक्ष भड़क उठा. अफसरों की मनमानी और अफसरशाही का आरोप लगाया. हालांकि तब सदन में संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप और विभागीय मंत्री टंकराम वर्मा सदन में मौजूद थे. इससे पहले भी अफसरों की गैरमौजूदगी पर विपक्ष नाराजगी जता चुका है. अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान भी विपक्ष ने सदन की कार्रवाई रोककर अफसर को बुलाने की मांग की. आसंदी के आग्रह को अस्वीकार किए जाने के बाद विपक्ष ने सदन से वॉक आउट कर दिया. विपक्ष के विधायकों ने सरकार पर अफसरशाही हावी होने का आरोप लगाया।
उमेश पटेल ने अफसरों की मनमानी को लेकर लगाया आरोप
पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक उमेश पटेल ने कहा. सरकार की जनता के प्रति और अफसरों की सरकार के प्रति जवाबदेही खत्म हो गई है. इसकी बानगी सदन में देखने मिल रही है. दूसरी और सत्ता पक्ष में विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया. संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कहा विपक्ष की पास सदन में चर्चा के लिए मुद्दे नहीं है, इसलिए बार-बार बहाने बनाकर विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष लगातार मंत्रियों पर जवाब नहीं दे पाने का आरोप लगा रहा है. अफसरों की गैरमौजूदगी भी सदन में विपक्ष की नाराजगी की वजह बन रही हैऐसे में एक बार फिर अफसरों की गैरजिम्मेदाराना बर्ताव ने सत्तापक्ष की किरकिरी तो कर ही दी. विपक्ष के सदस्यों को बैठे बिठाए बहिर्गमन का मुद्दा भी दे दिया. यह देखने वाली बात होगी कि ऐसे अफसरों पर कोई कार्रवाई भी होगी.या विपक्ष के बहिष्कार और सत्तापक्ष के मान मनौव्वल का क्रम चलता रहेगा।
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार