मोनालिसा की शादी को ‘लव जिहाद’ बताने पर घिरे डायरेक्टर सनोज मिश्रा, मिलने लगी धमकियां
इंदौर। महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. मोनालिसा ने बुधवार को केरल में मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान संग पहले कोर्ट मैरिज की फिर हिंदू रीति-रिवाजों से एक दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली थी. एक तरफ जहां हर कोई वायरल गर्ल के इस फैसले से हैरान है तो वहीं सबसे बड़ा झटका उन्होंने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा से लगा है. सनोज मिश्रा वहीं डायरेक्टर हैं जो कि मोनालिसा को अपनी अपकमिंग फिल्म से डेब्यू कराने वाले थे।
सनोज को मिल रही जान से मारने की धमकी
डायरेक्टर सनोज ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी इस पोस्ट में उन्होंने मोनालिसा के इस शादी को बगावत नहीं बल्कि ‘लव जिहाद’ करार दिया था. साथ ही ये भी कहा था कि वायरल गर्ल के मैनेजर ने उनका सौदा किया है. दूसरी तरफ सनोज ने एक हालिया वीडियो में खुलासा किया है कि उनको जान से मारने की धमकी दी जा रही है. सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. उन्होने पोस्ट में लिखा है, “ मुझे सिर तन से जुदा करने की धमकी मिल रही हैं.पीएफआई ने जाल बनाकर केरल में मोनालिसा का लव जिहार कराया है।
आवाज बंद रखनी होती तो धर्मांतरण पर फिल्म नहीं बनाता-सनोज
सनोज वीडियो में कहते हुए नजर आते हैं “ दोस्तों नमस्कार आज बहुत ही भारी मन से आप लोगों के सामने कुछ बातें रखना चाह रहा हूं. हालांकि कल दोपहर से ही जिस तरह से मोनालिसा की शादी की खबरें वायरल हुईं, तो मैं खुद को तैयार ही नहीं कर पाया कि क्या बात रखूं, क्या सफाई दूं. सबलोगों के कॉल्स आ रहे हैं और सब जानना चाहते हैं कि ये अचानक से क्या हुआ और कैसे हुआ? खासतौर पर कट्टरपंथी मानसिकता वाले लोग खुश हैं, वो लोग बधाईयां दे रहे हैं और कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मुझे सिर तन से जुदा करने की धमकियां दे रहे हैं कि अपनी आवाज को बंद रखो. तो अगर आवाज को बंद रखना होता तो मैं धर्मांतरण पर फिल्म नहीं बनाता द डायरी ऑफ मणिपुर, जिसकी हिरोइन मैंने मोनालिसा को चुना था।
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त