आईपीएल के 5 ऐसे कारनामे, जिन्हें तोड़ना खिलाड़ियों के लिए अब भी मुश्किल
दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग IPL में हर साल नए रिकॉर्ड बनते हैं और कई पुराने रिकॉर्ड टूट जाते हैं. हालांकि कुछ उपलब्धियां ऐसी भी हैं जो आज भी अटूट बनी हुई हैं. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इससे पहले फैंस एक बार फिर उन रिकॉर्ड्स को याद कर रहे हैं जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल माना जाता है. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 बड़े रिकॉर्ड के बारे में |
1. क्रिस गेल का नाबाद 175 रन का ऐतिहासिक स्कोर
आईपीएल ही नहीं बल्कि पूरे टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन ठोक दिए थे. इस पारी में उन्होंने 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे. यह पारी इतनी विस्फोटक थी कि आज भी कोई बल्लेबाज इसके करीब नहीं पहुंच पाया है |
2. 2016 में विराट कोहली का विराट सीजन
आईपीएल 2016 का सीजन विराट कोहली के नाम रहा था. उन्होंने उस साल 16 पारियों में 973 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 81.08 का रहा और उन्होंने 4 शतक भी लगाए. आज तक कोई बल्लेबाज इस आंकड़े के करीब नहीं पहुंच पाया है. 2023 में शुभमन गिल ने 890 रन बनाए थे, जबकि जोस बटलर ने 863 रन बनाकर कोशिश जरूर की, लेकिन 900 का आंकड़ा पार करना आज भी बड़ी चुनौती बना हुआ है |
3. अल्जारी जोसेफ का डेब्यू स्पेल
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए इस मैच में उन्होंने 3.4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट झटके थे. इससे पहले यह रिकॉर्ड सोहेल तनवीर के नाम था, जिन्होंने 6/14 का प्रदर्शन किया था |
4. कोहली और एबी डिविलियर्स की शानदार साझेदारी
आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम है. 14 मई 2016 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात लायंस के खिलाफ दोनों बल्लेबाजों ने 229 रन की साझेदारी की थी. इस मैच में डिविलियर्स ने 52 गेंदों में नाबाद 129 रन बनाए, जबकि कोहली ने 55 गेंदों में 109 रन की पारी खेली थी. इस साझेदारी की बदौलत आरसीबी ने 248/3 का विशाल स्कोर बनाया और 144 रन से मैच जीता |
5. 30 गेंदों में सबसे तेज शतक
क्रिस गेल ने 23 अप्रैल 2013 को एक और ऐतिहासिक कारनामा किया था. उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़ दिया था. यह पेशेवर क्रिकेट में सबसे तेज शतक माना जाता है और आज भी यह रिकॉर्ड कायम है |
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
पोर्ट संचालन में पारदर्शिता पर जोर, DG Shipping का आदेश जारी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी
विक्रम मिस्री अमेरिका रवाना, अहम मुद्दों पर होगी उच्चस्तरीय वार्ता
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का विवादित बयान, पार्टी के भीतर ही मचा बवाल
फोर्टिफाइड चावल हटाने का निर्णय, लोगों को मिलेगा सामान्य चावल