पाकिस्तान क्रिकेट में बयानबाजी से हंगामा, दिग्गज की टिप्पणी वायरल
बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान को मिली करारी शिकस्त के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों का निराशाजनक बयान आया है. मीरपुर में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 114 रनों पर ढेर हो गई, जिसे बांग्लादेश की टीम ने सिर्फ 15 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया था. इस निराशाजनक प्रदर्शन पर पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज बासित अली ने टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथों लेते हुए एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने टीम की रणनीति बनाने वालों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उन्हें यहां की परिस्थितियों का अंदाजा ही नहीं था |
पाकिस्तान की हार पर बासित अली ने दिया बड़ा बयान
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बासित अली ने टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, ‘सबसे पहले उस शख्स को गोली मारो, जिसने इन्हें पावरप्ले के 10 ओवरों में कम से कम 60 रन बनाने के लिए कहा था. उसने कभी मैदान पर क्रिकेट नहीं खेला. वो बस कागज का एक टुकड़ा थमा देता है. क्या उसने नहीं देखा कि यहां के हालात कैसे हैं? क्या उसे नहीं पता था कि भारत जैसी टीम भी बांग्लादेश में हार चुकी है?’
कामरान अकमल ने बताया पाकिस्तान की शर्मनाक हार
पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने भी इस प्रदर्शन को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि पाकिस्तानी टीम का खेल इंटरनेशनल लेवल का बिल्कुल नहीं लग रहा था. उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'मुझे ऐसा लगा जैसे एक टीम इंटरनेशनल है और दूसरी कोई क्लब टीम है जो वर्ल्ड कप से पहले प्रैक्टिस मैच खेल रही है. मैं कसम खाता हूं, क्लब क्रिकेट में भी ऐसी बल्लेबाजी नहीं होती. क्लब के खिलाड़ी भी इतना बुरा नहीं खेलते|’
बासित अली ने 4 खिलाड़ियों के डेब्यू को बताया गलत
बासित अली ने पाकिस्तान क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों को मौका देने वाली बहस को भी सिरे से खारिज करते हुए टीम में एक साथ चार खिलाड़ियों के डेब्यू कराने के फैसले को गलत बताया. उन्होंने कहा, ‘ये बहस कि युवाओं को मौका देना चाहिए इसे खत्म करें. वर्ल्ड क्रिकेट में जब कोई युवा आता है, तो वो तैयार होकर आता है और प्रभाव डालता है. हमारे खिलाड़ियों को ये समझना होगा कि ये लोकल क्लब का मैदान नहीं, बल्कि एक इंटरनेशनल वेन्यू है|’
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
पोर्ट संचालन में पारदर्शिता पर जोर, DG Shipping का आदेश जारी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी
विक्रम मिस्री अमेरिका रवाना, अहम मुद्दों पर होगी उच्चस्तरीय वार्ता
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का विवादित बयान, पार्टी के भीतर ही मचा बवाल
फोर्टिफाइड चावल हटाने का निर्णय, लोगों को मिलेगा सामान्य चावल