खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 66 सिलेंडर जब्त किए
इंदौर। में गैस की किल्लत के बीच अवैध गैस सिलेंडर भंडारण के खिलाफ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बड़ी छापामार कार्रवाई की. भारी मात्रा में गैस सिलेंडर, रिफिल करने की मोटर और एक बुलेट गाड़ी जब्त की गई है. जिला आपूर्ति नियंत्रक मोहनलाल मारू के निर्देश पर सुबह 6 बजे से निरीक्षण और छापामार कार्रवाई शुरू की गई थी. विभागीय टीम लगातार विभिन्न स्थानों पर जांच कर रही थी।
गैस गोदाम पर मारा छापा
टीम ने दल न्यू लोहा मंडी स्थित हरिओम गुप्ता के अवैध गैस गोदाम पर छापा मारा. छापे के दौरान 24 व्यावसायिक और 42 घरेलू सिलेंडर समेत कुल 66 गैस सिलेंडर बरामद किए गए. इसके साथ ही गैस अंतरण के लिए इस्तेमाल की जा रही तीन इलेक्ट्रिक मोटर और दो तौल कांटे भी जब्त किए गए. छापे की कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रही।
कार्रवाई के दौरान यह भी पाया गया कि बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडर लाने-ले जाने के लिए बुलेट गाड़ी का उपयोग किया जा रहा था. टीम ने बुलेट गाड़ी को भी जब्त कर लिया और पूरी सामग्री के साथ गोदाम को सील कर दिया।
25 दिन के अंतराल में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर
इंदौर शहर में फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर पूरी तरह से रोक लगा दी हे. वहीं घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति जारी रहने वाली है. इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए कुछ नियमों में भी बदलाव किया है. अब नया गैस सिलेंडर 25 दिनों के अंतराल में ही उपभोक्ता को मिलेगा।
होटल और रेस्टोरेंट में भारी किल्लत
प्रदेश में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई अचानक बंद होने का सबसे ज्यादा असर केटरिंग व्यवसाय, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर पड़ा है. बताया जा रहा है कि शादी के सीजन में यह समस्या और गंभीर हो सकती है. कई रेस्टोरेंट संचालक सिलेंडर के लिए तीन से चार सौ रुपये अतिरिक्त देने को भी तैयार हैं, लेकिन फिलहाल बाजार में सिलेंडर उपलब्ध नहीं है।
अतिक्रमण हटाने के दौरान रामनगर में विवाद, कांग्रेस नेता और ईओ में हुई तीखी तकरार
राजनीति की गुप्त चाल: प्रियंका गांधी ने एलडीएफ-भाजपा सीक्रेट डील को लेकर जताई चिंता
किराए पर रहने वालों के लिए खुशखबरी: छोटे गैस सिलेंडर के लिए नहीं चाहिए पता प्रमाण
किसानों के लिए बड़ी खबर: एमपी में आज से स्लॉट बुकिंग, 10 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीदी
रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: बेटे ने ही ली मां की जान, दिल दहला देने वाला मामला
IITian बाबा अभय सिंह बने दूल्हा: महाकुंभ से वायरल साधु ने इंजीनियर लड़की से की शादी
कोलकाता धमकी पर सियासी तूफान: ममता बनर्जी भड़कीं, पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा
उज्जैन में दर्दनाक हादसा: महाकाल मंदिर जाने वाले रास्ते पर गिरी 3 मंजिला इमारत, कई लोग घायल
राजधानी में मौसम का कहर: दिनभर हो सकती है तेज बारिश और हवा, IMD ने दी चेतावनी
नक्सलवाद के बाद अब विकास की बारी: बस्तर पर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, पीएम मोदी के सामने सीएम साय की बड़ी योजना
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा