रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: पति पर सगी बहन से संबंध का आरोप, पत्नी ने मांगी मदद
भोपाल: राजधानी भोपाल में पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. जिसमें एक महिला ने अपने पति पर अपनी ही सगी बहन के साथ अवैध संबंध होने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि, जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. अब इस मामले की शिकायत पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया नहाटकर से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है.
संबंध की जानकारी मिलने पर पत्नी से मारपीट
पीड़ित महिला ने बताया कि, ''उसकी शादी फरवरी 2025 में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसे अपने पति के व्यवहार पर शक होने लगा.'' महिला का आरोप है कि, ''उसके पति के अपनी ही सगी बहन के साथ अनुचित संबंध हैं. पीड़िता के अनुसार, एक दिन उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. जब उसने इस बात का विरोध किया, तो उसके पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.
ससुर ने कहा बेटे नहीं अपने लिए की शादी
महिला का कहना है कि, पिछले 5-6 महीनों से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसके कारण वह पिछले पांच महीनों से अपनी मां के घर रह रही है. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि, ''जब उसने इस बारे में अपने ससुर से शिकायत की, तो उन्हें भी इस संबंध की जानकारी थी.'' पीड़िता के अनुसार ससुर ने उसे चौंकाने वाला जवाब देते हुए कहा कि, ''हमने शादी अपने लिए की है, उसके लिए नहीं. तुम हमारे साथ रहो, जो चाहिए हमसे मांगो.'' महिला का आरोप है कि उसकी सास भी पति और परिवार का ही पक्ष ले रही हैं.
पीड़िता ने महिला आयोग से की निष्पक्ष जांच की मांग
पीड़िता ने बताया कि, ''उसका पति भोपाल के पीरगेट स्थित एक बिल्डिंग में रहता है और एमपी नगर इलाके में उसकी दुकान है. उसकी ननद अक्सर अपने कमरे में ताला लगाकर रहती थी, जिससे उसे पहले ही शक होने लगा था.'' अब पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष से करते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है.
एमपी के 800 मामले पहुंचे महिला आयोग
बुधवार को राजधानी के महारानी लक्ष्मी बाई पॉलिटेक्निक कालेज में महिला संबंधित अपराधों को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया नाहटकर सुनवाई कर रही थी. इस दौरान उनके साथ कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और पुलिस आयुक्त संजय कुमार भी उपस्थित रहे. मीडिया से बात करते हुए विजया रहाटकर ने बताया कि, ''आज लगभग 50 मामलों की सुनवाई की गई. इस साल अब तक पूरे मध्य प्रदेश में लगभग 800 मामले सामने आए हैं.''
गंभीर मामलों में पुलिस से मांगते हैं एक्शन टेकन रिपोर्ट
विजया नहाटकर ने बताया कि, ''कई मामलों का समाधान परिवारों के बीच काउंसलिंग और मध्यस्थता के जरिए किया जाता है. कुछ मामले एक बार में सुलझ जाते हैं, तो कुछ में 3-4 मुलाकातों की जरूरत होती है.'' उन्होंने आगे कहा कि, ''आयोग का लक्ष्य तीन महीने के भीतर मामलों को सुलझाना है. गंभीर मामलों में पुलिस को एफआईआर दर्ज करने और जांच करने के निर्देश दिए जाते हैं. आयोग ने पुलिस से 7, 15 या 30 दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है.''
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए