ईरान में धमाकों से हड़कंप: कई शहरों में विस्फोट, ट्रंप बोले- मिशन जल्द पूरा होगा
तेहरान: ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध का आज 11वां दिन है. इस युद्ध ने कमोबेश पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. खासकर कच्चे तेल और उड़ान को लेकर. अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं. वहीं ईरान इजराइल और खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना का अभियान जल्द खत्म करने के संकेत दिए हालांकि इस हफ्ते खत्म नहीं होगा. वहीं ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से ईरान मसले पर फोन पर बात की. इजराइल ईरान के साथ लेबनान में भी एक बड़ा ऑपरेशन चला रहा है, जहाँ वह ईरान समर्थक हिज्बुल्लाह से लड़ रहा है. लेबनान में मरने वालों की संख्या 486 हो गई. ईरान ने सोमवार को इजराइल और खाड़ी देशों पर और हमले किए, इसके कुछ ही घंटों बाद ईरानी सरकारी टीवी ने कहा कि देश के दिवंगत सुप्रीम लीडर के बेटे और लंबे समय से दावेदार माने जाने वाले मोजतबा खामेनेई को उनका उत्तराधिकारी बनाया गया. वहीं इजराइल और ईरान की तरफ से कोई नरमी के कोई संकेत नहीं हैं. इस बीच ईरान के सिक्योरिटी चीफ का कहना है कि जब तक युद्ध चलता रहेगा, होर्मुज स्ट्रेट असुरक्षित रहेगा. ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट को हिलाकर रख दिया है, कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चली गई. यूएस सेंट्रल कमांड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार देश के सुरक्षा ढांचे को खत्म करने के उद्देश्य से व्यापक सैन्य अभियान के पहले दस दिनों में अमेरिका ने ईरान में 5000 से अधिक लक्ष्यों पर हमला किया. ऑपरेशन एपिक फ्यूरी 28 फरवरी, 2026 को सुबह 1:15 बजे शुरू हुआ और इसमें देश भर में ईरानी सैन्य क्षमताओं को लक्षित करने वाले अमेरिकी वायु, नौसेना और मिसाइल प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है. यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा कि अभियान अमेरिका के राष्ट्रपति के निर्देश पर शुरू किया गया. इसमें बलों को ईरानी शासन के सुरक्षा तंत्र से जुड़े साइटों और उन स्थानों पर हमला करने का काम सौंपा गया. इन हमलों B-1 बॉम्बर, B-2 स्टील्थ बॉम्बर और B-52 बॉम्बर जैसे लंबी दूरी के बॉम्बर के साथ-साथ F-15, F-16, F-18, F-22 स्टील्थ फाइटर और F-35 स्टील्थ फाइटर जैसे उन्नत लड़ाकू विमान शामिल हैं.
ईरान के कई शहरों में भीषण धमाके
ईरान की राजधानी में लोगों ने 20 से ज्यादा जोरदार धमाके की आवाज सुनी. कई लोग सुरक्षित जगहों पर भागे. आधी रात के आस-पास हुए ये हमले, युद्ध शुरू होने के बाद से तेहरान पर हुए सबसे बड़े हवाई हमले थे. लगभग आधे घंटे तक लगातार ऊपर से उड़ते बॉम्बर और लड़ाकू विमानों की आवाज आती रही. प्रत्यदर्शियों ने शहर के पश्चिमी इलाकों में धमाकों की खबर दी. कुछ इलाकों में बिजली काट दी गई. सोशल मीडिया पर ईरान के दूसरे शहरों में भी ऐसे ही धमाकों की खबर मिली. ईरानी मीडिया ने हमलों से हुए नुकसान और हताहतों की खबर नहीं दी. वहीं आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान के इलाके में ऑपरेशन के दौरान हिज्बुल्लाह रॉकेट लॉन्चर का पता लगाकर उसे नष्ट कर दिया. इस दौरान एक हिज्बुल्लाह लड़ाका मारा गया.
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर