गेहूं खरीदी से पहले किसानों की मुश्किल बढ़ी: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर सवाल, कमलनाथ का सीएम मोहन यादव को पत्र
छिन्दवाड़ा : समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए सरकार पंजीयन तो कर रही है लेकिन तकनीकी समस्याओं के चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके चलते किसानों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है. ऑनलाइन आ रही दिक्कतों को खत्म करने और पंजीयन की तिथि बढ़ाने के लिए छिंदवाड़ा विधायक व पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है.
रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ाने के लिए कमलानथ का सीएम को पत्र
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर कहा, '' समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए सरकार ने पंजीयन तो शुरू कर दिए हैं लेकिन समस्याओं की कमी नहीं है, जिसके चलते किसानों के समय पर पंजीयन नहीं हो पा रहे हैं. ऐसे में कई किसान पंजीयन से वंचित रह जाएंगे. इसलिए पंजीयन की डेट बढ़ानी चाहिए.'' मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखे अर्द्ध शासकीय पत्र क्रमांक-67 में उल्लेख किया है कि मप्र के किसानों से गेहूं उपार्जन हेतु मप्र शासन ने पंजीयन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 निर्धारित की है लेकिन प्रदेश के अनेकों जिलों से लगातार यह शिकायतें प्राप्त हो रही है कि पंजीयन के लिए संचालित ऑन लाइन पोर्टल में कभी सर्वर की परेशानी तो कभी अन्य तकनीकी कारणों से सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रहा. परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में किसान भाई अपना पंजीयन नहीं करा पाए हैं, इनमें छिन्दवाड़ा व पांढुर्णा जिले के भी किसान शामिल है जो वर्तमान में पंजीयन से वंचित रह गए हैं.
फिर किसानों को सस्ते दामों में बेचना पड़ेगा गेहूं
कमलनाथ ने लिखा है कि सर्वर डाउन होने की समस्या के चलते प्रदेश के कई जिलों में आधे से अधिक किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है. इसके चलते वे चिंतित और अत्याधिक परेशान हैं. यदि समय पर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया और पंजीयन की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जाती है तो हजारों किसानों को अपनी गेहूं की उपज को समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पाएंगे, ऐसे में उन्हें अपनी फसल को मजबूरीवश खुले बाजार में कम दामों पर बेचना पड़ेगा, जिससे वे आर्थिक नुकसान झेलेंगे.
ऑनलाइन खसरा और रकबा नंबर में भी आ रही दिक्कत
समर्थन मूल्य में गेहूं बेचने के लिए किसान जब ऑनलाइन सेंटरों पर पंजीयन करने के लिए पहुंच रहे हैं, तो ऐसे में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. किसान नवीन पटेल ने बताया कि ऑनलाइन गिरदावरी पटवारी के द्वारा की जाती है, जिससे निश्चित होता है कि कितनी जमीन पर किसान ने गेहूं लगाया है. ऑनलाइन रिकार्ड दुरुस्त नहीं किया गया है, जिसकी वजह से पंजीयन नहीं हो पा रहे हैं जबकि खेतों में गेहूं लगाया गया है. दरअसल पटवारी मौके पर पहुंचकर ऑनलाइन फीडिंग नहीं कर पाए इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है.
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत नहीं रहे, प्रदेश में शोक की लहर
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का जलवा, तोमन कुमार बने चैंपियन
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन
MPL टीम मालिक रेमन कक्कड़ का बड़ा बयान: जमीन पर शराब बिक्री से साफ इनकार
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, बचपन से बनेंगे फिट और हेल्दी
कलेक्टर पर भड़के सिंधिया: जनसुनवाई में लगाई कड़ी फटकार, Video वायरल
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
इंदौर हाई कोर्ट में भोजशाला केस की डे-टू-डे सुनवाई शुरू, जल्द आ सकता है निर्णय