NH-43 पर दर्दनाक दुर्घटना: कटनी में कार और बाइक भिड़ी, 4 की मौके पर मौत
कटनी : सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात कटनी में एक भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. हादसा बड़वारा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे-43 पर जगतपुर उमरिया के पास हुआ है. यहां एक तेज रफ्तार बाइक और कार में सीधी भिड़त हो गई, जिसमें युवकों की दर्दनाक मौत हो गई और कार सवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ है.
बाइक पर सवार थे 4 युवक
पुलिस के मुताबिक दुर्घटना रात 12:15 के आसपास की है. 4 युवक एक बाइक पर सवार होकर कटनी से उमरिया के लिए निकले थे. इसी दौरान जगतपुर उमरिया ग्राम के पास एक तेज रफ्तार कार रॉन्ग साइड से आ गई, जिससे बाइक और कार में सीधी भिड़ंत हो गई. दोनों वाहन तेज रफ्तार में होने से बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार चारों युवक कई फीट दूर जाकर गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
टक्कर से धमाके जैसे आवाज, ग्रमीण मौके पर पहुंचे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहन में टक्कर होते ही जोर से धमाक जैसी आवाज आई. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. नेशनल हाईवे43 पर चारों युवकों के शव बिखरे पड़े थे, जिससे यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित हो गया. घटना की जानकारी लगते ही एंबुलेंस और बड़वाना पुलिस मौके पर पहुंची. चारों युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है.
देर रात तक मृतकों की नहीं हो सकी शिनाख्त
बड़वारा पुलिस के मुताबिक अनुसार, कुछ युवकों के पास कोई कागजात या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उनकी देर रात तक पहचान नहीं हो सकी. मृतकों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है. शवों को मॉर्चुरी में रखा गया है और वाहन रजिस्ट्रेशन से मृतकों की पहचान और उनके परिजनों का पता लगाया जा रहा है.
हादसे की वजह जानने में जुटी पुलिस
कटनी एसपी अभिनव विश्वकर्मा के मुताबिक, '' घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा थाने का बल मौके पर पहुंचा था और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं चारों बाइक सवार युवकों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. कार में सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है. घटना किन कारणों से हुई है, इसपर जांच की जा रही है.''
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल
मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
बारात पर माया भारी: इंदौर में ट्रक ने कार को रौंदा, 4 लोगों की मौत, कई घायल
राघव चड्ढा का बड़ा इशारा! ‘ट्रेलर अभी है’, संसद भाषण का वीडियो शेयर कर बढ़ाई सियासत
लाल निशान पर खुला बाजार: सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट
‘रामायण’ का सबसे भावुक सीन कौन सा? नितेश तिवारी और यूजर्स आमने-सामने
उज्जैन के बाद नया ठिकाना: विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की खासियतें जानकर रह जाएंगे हैरान
ज्वाइंट ऑपरेशन में सफलता: जैश और ISIS से जुड़े दो आतंकवादी पकड़े, बड़ा धमाका टला
दिल्ली हाई कोर्ट में अहम सुनवाई: राजेंद्र भारती मामले में विवेक तन्खा संभालेंगे पक्ष