टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस को लेकर उत्साहित फाल्गुनी पाठक और सुखबीर, सिंगर बोलीं- कई रातों से नहीं सोई
रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला होने वाला है। इससे पहले क्लोजिंग सेरेमनी में सिंगर फाल्गुनी पाठक परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। इस बीच सिंगर ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में फैंस के सामने परफॉर्म करने को लेकर अपने उत्साह के बारे में बताया है।
इतनी रातों से नहीं सोईं
एएनआई से बात करते हुए पाठक ने कहा 'मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं दो रातों से सोई नहीं हूं। दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप के लिए इतने दर्शकों के सामने परफॉर्म करने का यह मेरा पहला अनुभव होगा। मैं बहुत, बहुत उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा।'
सिंगर ने जताई उम्मीद
उन्होंने आगे कहा, 'मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं। कल दुनिया भर से फैंस होंगे। मैं भी उनमें से एक हूं। मैं कल के मैच का मजा लूंगी। मुझे यकीन है, भगवान ने चाहा तो भारत यानी हम जीतेंगे।'
उत्साहित हैं सुखबीर सिंह
सिंगर सुखबीर सिंह भी आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले हैं।
इससे पहले उन्होंने कहा 'मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैंने कभी क्रिकेट दर्शकों के लिए परफॉर्म नहीं किया है। यह परफॉर्मेंस बहुत खास होगी...'
Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की तारीफ में अंकल ने पढे़ कसीदे, वायरल हो रही पोस्ट; जानें ऐसा क्या लिखा?
कड़ा होने वाला है मुकाबला
आपको बता दें भारत और न्यूजीलैंड आज आइसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के तहत आमने-सामने होंगे। भारत का मकसद तीन टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनकर इतिहास बनाना होगा। दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड भारत की मजबूत बैटिंग लाइन-अप को रोकने की कोशिश करेगा। दोनों टीमें अपने पिछले मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद फाइनल में पहुंची हैं।
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”
कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले
हमने पायलट को ईरान से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, ट्रंप का बड़ा दावा
केरल की सियासत गरमाई, PM मोदी बोले- LDF सरकार की विदाई तय
क्या 2026 में बदलेगी सत्ता? ममता बनर्जी के दावे से सियासी हलचल
देश में कच्चे तेल की कमी नहीं, लोगों से अपील- ज्यादा खरीददारी से बचें
बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार कैंपेनर लिस्ट सामने, जानें कौन-कौन शामिल