‘UP में जल्द होगी कथा’, बृजेश पाठक ने बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री से की चर्चा
भोपाल|उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज सुबह अपनी पत्नी के साथ बागेश्वर धाम पहुंचे. यहां उन्होंने बागेश्वर बालाजी भगवान और सन्यासी बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा बागेश्वर महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का बागेश्वर धाम पर पहला आगमन था. दर्शन के बाद उनकी बागेश्वर महाराज से लगभग 30 मिनट तक आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा और साथ भोजन प्रसाद ग्रहण किया|
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने धीरेंद्र शास्त्री से की मुलाकात
इस दौरान डिप्टी सीएम ने महाराज को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया,वहीं बागेश्वर महाराज ने भी उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया. बागेश्वर महाराज ने बागेश्वर बालाजी भगवान का चित्र और एक पुस्तक भेंट स्वरूप प्रदान की. इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में बागेश्वर महाराज की कथा आयोजित की जाएगी|
बहुत जल्द कथा का आयोजन कराया जाएगा-बृजेश पाठक
जब उनसे पूर्व में प्रस्तावित दो कथाओं के निरस्त होने को लेकर प्रश्न किया गया, तो उन्होंने कहा कि बहुत जल्द कथा का आयोजन कराया जाएगा संभावना जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश में होने वाली कथा के आयोजन में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक स्वयं विशेष भूमिका निभा सकते हैं|
महोबा में रुका डिप्टी सीएम का काफिला
बता दें कि बागेश्वर धाम जाते समय उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का काफिला कुछ देर के लिए महोबा में रुका. यहां पर उन्होंने उन्होंने कानपुर–सागर हाईवे पर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास कुछ समय के लिए रुककर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की. महोबा सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने बताया कि यह कोई आधिकारिक दौरा था. राकेश गोस्वामी ने उन्हें जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के साथ कई और समस्याएं भी बताई, इस पर बृजेश पाठक ने सभी समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया हैं|
“शुरुआती पलों का आनंद…” — हैली स्टैनफेल्ड का इमोशनल पोस्ट
बीजेपी की पश्चिम बंगाल यात्रा: सियासी उठापटक और चुनौतियों की कहानी
भारत भड़का: होर्मुज स्ट्रेट घटना पर 60 देशों की बैठक में कड़ा संदेश
राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द, दतिया विधायक अब नहीं रहेंगे कांग्रेस सदस्य
AAP में उठे सवाल: राघव चड्ढा की अलग रणनीति और डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने की वजह
‘सीता’ के रोल पर साई पल्लवी का नाम, रणबीर ने तोड़ी चुप्पी
अचानक हमले से दहशत, बंदरों ने किया घायल
IPL में अभिषेक शर्मा पर बड़ी कार्रवाई, लगा जुर्माना
करिश्मा कपूर का इमोशनल पोस्ट, मां बबीता के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
इंदौर-भोपाल के नेताओं को मिली संगठन में अहम जिम्मेदारियां
महत्वपूर्ण बिल पर मंथन तेज, संसद का विशेष सत्र जल्द बुलाने की तैयारी
गैस सिलिंडर को लेकर फेक न्यूज पर एक्शन, केंद्र ने राज्यों को दी सलाह
छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े दाम, पेट्रोल ने मारी सेंचुरी
कर्नाटक में LPG संकट गहराया: 300 से ज्यादा पंप बंद, इंडियन ऑयल ने बढ़ाई सप्लाई
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का जलवा, झारखंड पर जीत
‘रामायण’ में रणबीर कपूर को लेकर दीपिका चिखलिया का बड़ा बयान
भरे सिनेमाघर में एक्टर की एंट्री, यूजर का कैप्शन बना चर्चा का विषय