शराब के नशे में युवकों का उत्पात, पुलिस टीम पर किया हमला
बिलासपुर| के बिल्हा थाना क्षेत्र में मारपीट की शिकायत की जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम पर नशे में धुत युवकों ने हमला कर दिया. आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की, गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली और एक आरक्षक की वर्दी तक फाड़ दी. घटना में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है|
मारपीट की शिकायत पर गांव पहुंची थी पुलिस टीम
पुलिस के अनुसार ग्राम पेण्डरवा निवासी जलेश्वर साहू थाने पहुंचकर अपने और अपने बेटे के साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज करा रहे थे. इसी दौरान उनकी बेटी ने फोन कर बताया कि जिन लोगों ने पहले मारपीट की थी, वे फिर से शराब के नशे में उनके घर के पास आकर गाली-गलौज कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवनीश पासवान पुलिस टीम के साथ शासकीय वाहन से गांव के लिए रवाना हुए|
दुर्घटनाग्रस्त मिली कार, चालक नशे में
पुलिस टीम जब ग्राम निपनिया के पीपल चौक के पास पहुंची तो देखा कि एक स्विफ्ट डिजायर कार (सीजी 10 एन 2288) डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से वाहन को हटवाया और चालक को थाने चलने के लिए कहा. बताया जाता है कि चालक शराब के नशे में था और पुलिस का विरोध करते हुए थाने जाने से मना करने लगा|
साथियों ने घेरकर किया हमला
इसी दौरान चालक के साथी जावेद, आजीम, कार्तिक श्रीवास और पप्पू वहां पहुंच गए और पुलिस से उलझने लगे. समझाने के बावजूद वे नहीं माने और अपने अन्य साथियों श्याम बंसल, राहुल बंसल और यश बंसल को भी बुला लिया. सभी आरोपियों ने मिलकर पुलिस टीम के साथ बदसलूकी की, गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली और धक्का-मुक्की शुरू कर दी|
पुलिसकर्मियों को बचाने पहुंचे थाना प्रभारी से भी भिड़े आरोपी
हंगामे के दौरान महिला आरक्षक चंदा यादव के साथ धक्का-मुक्की की गई. वहीं आरक्षक मौसम साहू की वर्दी पकड़कर फाड़ दी गई और उनके साथ मारपीट की गई. आरक्षक संतोष मरकाम से भी आरोपियों ने मारपीट की. बीच-बचाव करने पहुंचे थाना प्रभारी अवनीश पासवान के साथ भी आरोपियों ने खींचतान की, जिससे उनके बाएं हाथ की कलाई में चोट लग गई. इस घटना में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं|
ड्रीम मीनिंग: सपने में पैसे दिखें तो क्या होता है इशारा—सिक्का या नोट कौन बेहतर?
ईटिंग हैबिट्स से खुलता है व्यक्तित्व: जानें आपका खाना खाने का तरीका क्या कहता है
वास्तु टिप्स: दक्षिण दिशा में दरवाजा होने पर ऐसे करें दोष का समाधान
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ