35 डिग्री के पार पारा: कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
भोपाल|मध्य प्रदेश में इस साल मार्च की शुरुआत से ही गर्मी के तेवर तेज नजर आने लगे हैं. आमतौर पर प्रदेश में 15 मार्च के बाद तापमान तेजी से बढ़ता है, लेकिन इस बार ट्रेंड बदल गया है और पहले ही पखवाड़े में पारे में उछाल देखने को मिल रहा है. सागर और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के बाद अब इंदौर और उज्जैन संभाग में भी गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है|
कई शहरों में 35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
इंदौर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी तापमान 35 डिग्री के पार दर्ज किया गया. शुक्रवार को नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा धार, दमोह, सागर, शाजापुर, गुना, छतरपुर, रतलाम और टीकमगढ़ में भी तापमान 36 डिग्री या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया. रात के समय भी तापमान में गिरावट कम है और कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से ऊपर बना हुआ है|
आसमान साफ रहने से बढ़ी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी हिस्से से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है और साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है, हालांकि इसका प्रदेश पर ज्यादा असर नहीं पड़ रहा. आसमान साफ होने की वजह से सूरज की तेज किरणें सीधे जमीन तक पहुंच रही हैं, जिससे गर्मी का असर और ज्यादा महसूस किया जा रहा है|
तेज धूप से बचने के लिए जारी की गई एडवाइजरी
तेज गर्मी को देखते हुए मौसम केंद्र भोपाल ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप सबसे ज्यादा तेज रहती है, इसलिए जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलना चाहिए और संभव हो तो छांव में रहने की सलाह दी गई है|
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने, हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय चेहरे को कपड़े से ढंकने की सलाह भी दी गई है. बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है.
दो दिन में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मार्च के पहले ही पखवाड़े में कई शहरों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है|
कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले
हमने पायलट को ईरान से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, ट्रंप का बड़ा दावा
केरल की सियासत गरमाई, PM मोदी बोले- LDF सरकार की विदाई तय
क्या 2026 में बदलेगी सत्ता? ममता बनर्जी के दावे से सियासी हलचल
देश में कच्चे तेल की कमी नहीं, लोगों से अपील- ज्यादा खरीददारी से बचें
बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार कैंपेनर लिस्ट सामने, जानें कौन-कौन शामिल
संकट में दोस्त: ईरान तनाव के दौरान आर्मेनिया की मदद, जयशंकर ने जताया आभार
क्राइम ब्रांच सख्त: इंदौर में साइबर फ्रॉड केस में दर्जनों खाते फ्रीज
बिजली बिल से राहत! MP में समाधान योजना 15 मई तक बढ़ी, सरचार्ज में 90% छूट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 5वीं लिस्ट, कई सीटों पर फेरबदल
मरीजों की बढ़ी चिंता: 126 प्राइवेट अस्पतालों में अब नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज
मध्यप्रदेश में मौसम का कहर: ओले गिरने से फसलें बर्बाद, अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 लोगों की मौत
हिमाचल में दर्दनाक दुर्घटना, बंजार में वाहन खाई में गिरा, 2 लापता