एक ही परिवार के तीन चिराग बुझ गए: गुना हादसे में पिता, बेटा और मासूम ने तोड़ा दम
गुना। जिला मुख्यालय के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक हृदय विदारक सडक़ दुर्घटना घटित हुई, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। नया ट्रैक्टर खरीदने का सपना लेकर घर से निकले चार रिश्तेदारों की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में 7 वर्षीय मासूम बच्चे सहित उसके पिता और ममेरे भाई की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
ट्रैक्टर खरीदने की खुशी मातम में बदली
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेमरा गांव निवासी मुकेश भील (25) अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ नया ट्रैक्टर खरीदने के लिए बेहद उत्साहित थे। शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे मुकेश अपने पिता समान ममेरे भाई शंकर भील (45), भाई बाबूलाल (28) और अपने 7 साल के मासूम बेटे दीपक को लेकर एक ही बाइक से गुना के लिए रवाना हुए थे। उन्हें क्या मालूम था कि जिस ट्रैक्टर को लाने वे जा रहे हैं, नियति ने उससे पहले ही उनके लिए मौत का जाल बिछा रखा है।
झागर के पास काल बनकर आया अज्ञात वाहन
जैसे ही इनकी बाइक झा गांव के समीप पहुंची, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों बाइक सवार सडक़ पर दूर तक घिसटते चले गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची झागर पुलिस और डायल-112 की टीम ने लहूलुहान हालत में सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मुकेश भील, उसके मासूम बेटे दीपक और शंकर भील को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाबूलाल की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार गहन चिकित्सा इकाई में चल रहा है।
रिश्तों के ताने-बाने में बिखरा परिवार
इस हादसे ने न केवल तीन जानें लीं, बल्कि रिश्तों के एक पूरे ताने-बाने को उजाड़ दिया। मृतक मुकेश और शंकर आपस में ममेरे भाई थे, जबकि छोटा दीपक मुकेश का इकलौता सहारा था। घायल बाबूलाल और मृतक शंकर सगे भाई हैं। एक ही झटके में पिता, पुत्र और भाई को खोने की खबर जैसे ही सेमरा गांव पहुंची, वहां कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन व उसके चालक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।- सीताराम नाटानी
ड्रीम मीनिंग: सपने में पैसे दिखें तो क्या होता है इशारा—सिक्का या नोट कौन बेहतर?
ईटिंग हैबिट्स से खुलता है व्यक्तित्व: जानें आपका खाना खाने का तरीका क्या कहता है
वास्तु टिप्स: दक्षिण दिशा में दरवाजा होने पर ऐसे करें दोष का समाधान
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया