भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में रेडिएशन मशीन बंद, कैंसर मरीज परेशान
भोपाल।राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) में हर महीने 1500 से अधिक कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन थेरेपी की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से उन्हें केवल ओपीडी में सलाह देकर वापस भेजना पड़ रहा है. कॉलेज की कोबाल्ट मशीन वर्षों से खराब है, ब्रेकी थेरेपी यूनिट भी बंद पड़ी है और नई डुअल एनर्जी लीनेक मशीन का ऑर्डर अब तक जारी नहीं हो पाया है. इस कारण मरीजों को रेडिएशन के लिए एम्स या निजी कैंसर अस्पतालों में जाना पड़ रहा है. स्थिति का असर मेडिकल छात्रों पर भी पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें क्लिनिकल अनुभव नहीं मिल पा रहा. हालांकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि रेडिएशन बंकर तैयार है और करीब 25 करोड़ रुपए की हाईटेक यूनिट जल्द शुरू की जाएगी।
कोबाल्ट और ब्रेकी थेरेपी मशीन बंद
जीएमसी में लगी पुरानी कोबाल्ट मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है और अब इसे डिकमीशन करने की तैयारी की जा रही है. वहीं ब्रेकी थेरेपी मशीन भी करीब एक साल से बंद है. इससे सर्जरी के बाद जिन मरीजों को रेडिएशन की जरूरत होती है, उन्हें अन्य अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है. कॉलेज की डीन डॉ. कविता एन सिंह का कहना है कि रेडिएशन बंकर तैयार हो चुका है और जल्द ही मशीनें स्थापित की जाएंगी।
मरीजों को एम्स या निजी अस्पताल का सहारा
रेडिएशन सुविधा न होने के कारण मरीजों के पास एम्स या निजी अस्पतालों का ही विकल्प बचता है. एम्स में पहले से मरीजों की भारी भीड़ होने के कारण लंबा इंतजार करना पड़ता है. वहीं निजी अस्पतालों में इलाज कराने पर डेढ़ से दो लाख रुपए तक का अतिरिक्त खर्च आता है, जो कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है।
छात्रों को नहीं मिल रहा क्लिनिकल अनुभव
इस स्थिति का असर मेडिकल शिक्षा पर भी दिखाई दे रहा है. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने पिछले सत्र में जीएमसी के ऑन्कोलॉजी विभाग की चारों पीजी सीटों की मान्यता रद्द कर दी थी. बाद में कॉलेज प्रशासन द्वारा नई लीनेक मशीन लगाने का आश्वासन देने पर सीटें बहाल कर दी गईं. लेकिन मशीन का ऑर्डर अब तक नहीं होने से पीजी छात्रों को रेडिएशन थेरेपी का व्यावहारिक अनुभव नहीं मिल पा रहा।
दूसरे कॉलेजों में मशीन लेकिन जीएमसी पीछे
प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेजों में डुअल लीनेक मशीन लगाने का प्रस्ताव था. जानकारी के अनुसार चार कॉलेजों के लिए मशीनों के ऑर्डर जारी हो चुके हैं, लेकिन गांधी मेडिकल कॉलेज के लिए अब तक ऑर्डर नहीं दिया गया है. राजधानी के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज में यह स्थिति चिंता का विषय मानी जा रही है।
तैयार है रेडिएशन बंकर
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कैंसर उपचार को बेहतर बनाने के लिए रेडिएशन बंकर तैयार कर लिया गया है. इसे एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड (AERB) के मानकों के अनुसार बनाया गया है. इसमें तीन मीटर मोटी कंक्रीट की दीवारें और विशेष सुरक्षा शील्डिंग लगाई गई है. जल्द ही AERB की टीम निरीक्षण करेगी और अनुमति मिलने के बाद मशीन स्थापित की जाएगी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कैंसर उपचार को बेहतर बनाने के लिए रेडिएशन बंकर तैयार कर लिया गया है. इसे एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड एईआरबी के मानकों के अनुसार को बेहतर बनाने के लिए रेडिएशन बंकर तैयार कर लिया गया है. इसे एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड एईआबी के मानकों के अनुसार बनाया गया है. इससे तीन मीटर मोटी कंक्रीट की दीवारें और विशेष सुरक्षा शील्डिंग लगाई गई है।
प्रदेश में बढ़ रहे कैंसर के मामले
आईसीएमआर की कैंसर रजिस्ट्री के अनुसार मध्य प्रदेश में करीब 1 लाख 54 हजार 567 मरीजों को तत्काल कैंसर उपचार की जरूरत है. भोपाल में ही लगभग 4350 मरीज कैंसर से प्रभावित हैं. प्रदेश में हर महीने करीब 3500 लोगों की मौत कैंसर के कारण हो रही है. ऐसे में राजधानी के प्रमुख मेडिकल कॉलेज में रेडिएशन सुविधा का अभाव स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में