Ind vs Eng: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, अजय देवगन-सुनील शेट्टी ने जमकर सराहा; सेलेब्स ने मनाया जश्न
गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 के फाइनल में अपने लिए जगह बना ली। भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर अजय देवगन से लेकर नुसरत भरुचा और कई सेलेब्स ने खुशी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी, जीत का जोरदार जश्न मनाया है।
अजय देवगन ने मैच को लेकर कही ये बात
अजय देवगन ने टीम इंडिया के मैच जीतने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। इसमें वह लिखते हैं, ‘मैच का हर पल देखकर मजा आया। टीम ने चैंपियंस की तरह खेला। हम फाइनल में पहुंच गए।’
नितांशी गोयल और नुसरत ने मनाया जीत का जश्न
नितांशी गोयल और नुसरत भरुचा ने भी इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। नुसरत ने डांस करते हुए स्टोरी लगाई। तो नितांशी ने मैच देखते हुए स्टोरी पोस्ट की और टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया।
सुनील शेट्टी ने बांधे टीम इंडिया के तारीफ के पुल
अजय देवगन के अलावा सुनील शेट्टी ने भी टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पोस्ट पर सुनील शेट्टी ने लिखा, ‘वाह क्या मैच था। संजू, बुमराह, ईशान, हार्दिक। लेकिन आज का दिन अक्षर का था। उनका लिया कैच मैच विनिंग था। यूंही नहीं कहते कि कैच मैच जिताते हैं।
रवीना टंडन और करीना कपूर ने भी दी बधाई
करीना कपूर और रवीना टंडन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके टीम इंडिया को बधाई दी है। रवीना टंडन ने पोस्ट में लिखा, ‘वाह संजू सैमसन वाह। वाह पांड्या वाह। वाह सूर्या वाह।’ करीना कपूर ने टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है। अनुपम खेर ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ये मेरा इंडिया। भारत माता की जय। जय हिंद।’
शैलेश लोढ़ा ने मैच देखने के बाद मनाया जश्न
कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा टी20 का सेमीफाइनल देखने पहुंचे थे। मैच देखने के बाद उन्होंने टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। मैच को यादगार बताया। इस सेमीफाइनल मैच को देखने के लिए अनिल कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट जैसे कई सेलेब्स पहुंचे थे।
कब होगा फाइनल मैच?
टीम इंडिया के टी20 फाइनल में पहुंचने पर क्रिकेट प्रेमी और बॉलीवुड सेलेब्स काफी खुश हैं। अब सभी को फाइनल मैच का इंतजार है। टीम इंडिया रविवार को न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच खेलेगी।
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना
लंदन में रहने की खबरों पर कोहली का बड़ा बयान
चुनाव आयोग का अनोखा कदम: वोटिंग के लिए Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा
BJP टिकट पर अटकलों पर विराम: अन्नामलाई ने खुद लिया चुनाव न लड़ने का निर्णय
रावघाट-जगदलपुर परियोजना को मिली हरी झंडी
भारत के लिए खुशखबरी, सातवां LPG टैंकर Green Shanvi सुरक्षित निकला
DC vs MI मुकाबला, टॉप ऑर्डर पर टिकी नजरें
केरल की सियासत गरमाई: राहुल गांधी का लेफ्ट गठबंधन पर तीखा हमला
ईरान ने दिखाया कड़ा रुख: पाकिस्तान की भूमिका खारिज, सैन्य अभियान तेज
गुजरात की नजर पहली जीत पर, राजस्थान देगा कड़ी टक्कर
रोहित शेट्टी के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या बदलने वाले हैं फिल्मी रास्ता?
स्थानीय स्वाद का लिया आनंद, CM ने बढ़ाया लोकल फूड का मान