‘मामा’ शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन खास, परिवार के साथ सादगी से मनाया
भाेपाल|मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है. शिवराज ने अपने 66वें जन्मदिन पर भाेपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में परिवार के सदस्यों के साथ पौधारोपण किया है. इसके बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए आगामी योजनाओं के बारे में भी बताया है|शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस जन्मदिन के अवसर पर वे पांच संकल्प ले रहे हैं. जिसमें पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, सेवा, सहायता और प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए काम करना शामिल है|
पीएम मोदी ने दी बधाई
शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है. पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा ”केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. वे अपने विनम्र स्वभाव और जनता से जुड़ाव के लिए प्रशंसित हैं. वे हमारे किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं. हम उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं|”
इन संकल्पों के साथ काम करेंगे शिवराज सिंह चौहान
पर्यावरण संरक्षण
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पेड़ केवल लकड़ी का ढांचा नहीं है, करोड़ों जीवों का घर और हमारे लिए ऑक्सीजन की फैक्ट्री हैं. धरती का तापमान कम करना है, तो किसी भी कीमत पर पेड़ लगाना है|
मामा कोचिंग क्लासेस
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पैसों की कमी किसी भी बच्चे के भविष्य की बाधा नहीं बनेगी. विदिशा, रायसेन और भैरुंदा में हम बेहतरीन और मुफ्त कोचिंग शुरू कर रहे हैं ताकि गरीब बच्चो के लिए सुविधा हो सके और गरीब बच्चा भी अफसर बन सके|
प्रतिभा सम्मान
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि माता-पिता की स्मृति में विदिशा संसदीय क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए प्रेम-सुंदर प्रतिभा सम्मान का शुभारंभ किया जाएगा साथ ही टॉपर्स को सम्मान राशि दी जाएगी|
मोटराइज्ड ट्राई साइकिल
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब हाथों में साइकिल चालने का कष्ट नहीं होगा. बैटरी वाली मोटराइज्ड साइकिल से हमारे दिव्यांग भाई-बहन न केवल चलेंगे, बल्कि अपना खुद का रोजगार भी कर सकेंगे|
मामा चलित अस्पताल
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विदिशा के आठों विधानसभाओं के सभी गांवों और मजरे-टोलों तक ‘मामा चलित अस्पताल’ अब खुद चलकर आएगा. उन्होंने कहा कि आधुनिक जांच और बेहतर डॉक्टरों की टीम द्वारा अब हर गरीब का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा|
मेडिकल मोबाइल वैन होगी शुरू
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई बार दूर-दराज़ और इंटीरियर इलाकों में लोगों को बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं भी नहीं मिल पाती हैं. छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी लोगों को भोपाल और अन्य शहरों तक जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में आठ मोबाइल मेडिकल क्लिनिक शुरू करने की योजना बनाई है. इन मोबाइल क्लिनिक में आवश्यक दवाइयां और प्राथमिक जांच के उपकरण जैसे ईसीजी और ब्लड टेस्ट की सुविधा उपलब्ध होगी, साथ ही इनमें डॉक्टर और कंपाउंडर भी मौजूद रहेंगे|उन्होंने बताया कि इन मोबाइल वैन को ऐसे अंदरूनी क्षेत्रों में लगाया जाएगा, जहां आसपास के 5 से 10 गांवों के लोग आकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कर सकें. इससे छोटी-मोटी बीमारियों का तुरंत इलाज और दवाइयां मिल सकेंगी. अगर जांच के दौरान कोई गंभीर बीमारी सामने आती है, तो मरीज को आगे के इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किया जाएगा, ताकि समय पर उचित उपचार मिल सके|
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका