होली के दिन रायपुर ग्रामीण में हिंसा, तीन मर्डर और तिल्दा में चाकूबाजी
रायपुर। की राजधानी में जहां होली का त्योहार शांतिपूर्वक बीता, वहीं रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में हिंसा की कई घटनाओं ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। अलग-अलग इलाकों में हत्या और चाकूबाजी की वारदातों से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। होली के दिन आरंग, खरोरा, बरबंदा और तिल्दा इलाके में हिंसक घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं में तीन लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
आरंग में युवक की हत्या
आरंग के साहू पारा इलाके में होली के दौरान कुछ युवकों ने 18 वर्षीय नीरज लोधी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, युवक के शरीर पर कई गहरे चाकू के घाव और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
खरोरा में भी युवक की हत्या
खरोरा थाना क्षेत्र के माठ गांव में 18 वर्षीय मोहित निषाद की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात युवकों ने हमला किया और वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
बरबंदा में पुरानी रंजिश बनी कारण
बरबंदा इलाके में दिनेश विश्वकर्मा की हत्या पुरानी दुश्मनी के चलते की गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
तिल्दा में चाकूबाजी की घटना
तिल्दा क्षेत्र में होली के दौरान चाकूबाजी की एक और घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
फ्लैग मार्च के बावजूद हुई वारदातें
गौरतलब है कि होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च भी निकाला था। इसके बावजूद एक ही दिन में कई गंभीर घटनाएं होने से पुलिस की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं।
इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
लगातार हुई इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं
3 करोड़ कैश और सोना मिलने से मची हलचल, नक्सलियों की गतिविधियों पर सवाल
SDOP और थाना प्रभारी की जान बची, ग्वालियर में तनावपूर्ण हालात
97 दिन से लापता युवती के परिजन बोले- ये हो सकता है हमारी बेटी
मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त
दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में
विनिर्माण सेक्टर सुस्त, लेकिन निर्यात और नौकरियों में तेजी
सरकारी योजनाओं से हटाए नाम, सचिव के कारनामे पर जांच