इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी निगरानी
इंदौर। 8 मार्च रविवार को इंदौर में निकलने वाली रंगपंचमी की पारंपरिक गेर को देखते हुए नगर निगम और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. गेर मार्ग को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है. जहां सड़कों पर मरम्मत की जरूरत है वहां पेचवर्क किया जा रहा है, वहीं मार्ग पर अव्यवस्थित रूप से लटके केबल और तारों को भी व्यवस्थित किया जा रहा है. इसके साथ ही गेर मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
गेर मार्ग पर चल रहा विशेष अभियान
नगर निगम द्वारा गेर के मार्ग पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि आयोजन के दौरान किसी तरह की बाधा न आए. निगम की टीम रास्ते में अनावश्यक रूप से लटके केबल और तारों को हटाने के साथ उन्हें व्यवस्थित करने का काम कर रही है, जिससे गेर निकलते समय भीड़ और वाहनों की आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
केबल और तारों को किया जा रहा व्यवस्थित
इसी क्रम में विजय चाट हाउस चौराहे से लेकर सराफा थाना क्षेत्र तक जहां-जहां केबल नीचे लटके हुए थे या बेतरतीब तरीके से फैले हुए थे, उन्हें ठीक कर दिया गया है. इसके अलावा गेर मार्ग के अन्य हिस्सों में भी निरीक्षण कर अनावश्यक केबलों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने भी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गेर मार्ग पर किसी भी तरह की अव्यवस्था, बाधक सामग्री या असुरक्षित ढांचे को तुरंत चिन्हित कर हटाया जाए. उन्होंने कहा कि रंगपंचमी का आयोजन पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखी जाए और भविष्य में दोबारा अव्यवस्थित केबल न लगें, इसके लिए नियमित निरीक्षण भी किया जाए।
निगरानी के लिए CCTV और ड्रोन व्यवस्था
गेर के दौरान सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर के कई हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. खासतौर पर राजवाड़ा और उसके आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि पूरे आयोजन पर नजर रखी जा सके. इसके साथ ही पुलिस ने राजवाड़ा क्षेत्र के पास एक इमारत से ड्रोन के जरिए निगरानी रखने और लाइव फुटेज देखने की व्यवस्था भी की है. वहीं राजवाड़ा के आसपास के कुछ हिस्सों को तिरपाल से ढंक दिया गया है और आने वाले समय में अन्य हिस्सों को भी इसी तरह कवर करने की तैयारी की जा रही है।
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं
3 करोड़ कैश और सोना मिलने से मची हलचल, नक्सलियों की गतिविधियों पर सवाल
SDOP और थाना प्रभारी की जान बची, ग्वालियर में तनावपूर्ण हालात
97 दिन से लापता युवती के परिजन बोले- ये हो सकता है हमारी बेटी
मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त
दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में
विनिर्माण सेक्टर सुस्त, लेकिन निर्यात और नौकरियों में तेजी
सरकारी योजनाओं से हटाए नाम, सचिव के कारनामे पर जांच
OBC आरक्षण पर HC का अहम आदेश, दूसरे राज्य के सर्टिफिकेट खारिज