दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षा बलों ने 5 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया
दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 3 मार्च को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी ACM राजेश पुनेम ढेर हो गया. जिसका शव बरामद कर लिया गया है. वहीं मौके से SLR, INSAS, पिस्टल सहित भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं।
दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक, 3 मार्च को थाना गीदम क्षेत्र अंतर्गत गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगल-पहाड़ क्षेत्र में नक्सली सामग्री और हथियार डम्प होने की विश्वसनीय आसूचना प्राप्त हुई. उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा निर्देश और उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) राहुल कुमार उयके के नेतृत्व में डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स के जवानों का बल योजनाबद्ध तरीके से रवाना किया गया. लगभग 12:30 बजे पुलिस बल संभावित डम्प स्थल की ओर रवाना होकर जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सघन सर्चिंग एवं घेराबंदी कर आगे बढ़ रहे थे. रात लगभग 8:30-09:00 बजे पहले से घात लगाए बैठे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 08-10 सशस्त्र माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी की हत्या कर हथियार लूटने की नीयत से अवैध स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध जानलेवा फायरिंग की गई। पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल उचित आड़ लेकर माओवादियों को आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गई, किंतु उनके द्वारा फायरिंग लगातार जारी रखी गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निर्देशानुसार जवानों द्वारा आत्मसुरक्षार्थ संयमित एवं सटीक जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस के प्रभावी कार्यवाही से माओवादी कमजोर पड़कर पीछे हटने लगे तथा घने जंगल, पहाड़ी भू-भाग एवं अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।
नक्सली का शव और हथियार बरामद
मुठभेड़ उपरांत सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ स्थल की बारीकी से सघन तलाशी करने पर 01 पुरुष सशस्त्र माओवादी का शव सहित निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई।
01 नग एसएलआर(SLR) रायफल
01 नग इंसास(INSAS) रायफल
01 नग पिस्टल(PISTOL)मय मैगजीन
01 नग वॉकी-टॉकी सेट
01 नग एसएलआर मैगजीन
06 नग एसएलआर जिंदा राउंड
01 नग एसएलआर का खाली खोखा
03 नग इंसास मैगजीन
05 नग इंसास जिंदा राउंड
18 नग इंसास मिसफायर राउंड
03 नग इंसास के खाली खोखे
05 नग पिस्टल का जिंदा राउंड
01 नग पिस्टल का खाली खोखा
01 नग पोच
मुठभेड़ स्थल से बरामद माओवादि पुरूष शव की पहचान आत्मसमर्पित कैडर के माध्यम कराने पर राजेश पुनेम एसीएम(ACM), भैरमगढ़ एरिया कमेटी ईनामी 5 लाख रु. शासन द्वारा, निवासी ग्राम बुरजी, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर, में की गई।
तेजस प्रोजेक्ट पर महायुद्ध का असर: इंजन और रडार की आपूर्ति में कमी
अमेरिका ने चेताया ईरान को, कहा- समझौता करो वरना बड़े हमले होंगे
BJP की नई सूची जारी: बंगाल चुनाव में उम्मीदवारों में फेरबदल
जनहित योजनाओं में अड़ंगा: नगर का आक्रोश अब देश की राजधानी तक पहुंचा
सियासी बयानबाज़ी तेज: अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
25 नक्सलियों ने सरेंडर किया, हथियार और कीमती सामान के साथ
सख्त सजा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद और जुर्माना
Mohan Yadav ने कार्यक्रम में निवेश को लेकर बड़ा बयान दिया
MP सरकार ने बढ़ाए दूध के रेट, जानें अपने इलाके का नया प्राइस
दिल्ली और कोलकाता जाने की नई सुविधा, अंबिकापुर एयरपोर्ट अपडेट
चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव: लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का दामन
बिना वैकल्पिक व्यवस्था बस्ती हटाने पर कड़ी आपत्ति जताई
टीचर्स एसोसिएशन ने मांगी उच्च स्तरीय जांच, सवाल उठे पेपर की समानता पर
डिलीवरी के दौरान अचानक तीसरे बच्चे के जन्म से सभी चौंक गए
काशी में एमपी-यूपी समन्वय: सीएम मोहन यादव ने तीर्थ प्रबंधन प्रणाली का लिया जायजा
भवानीपुर में सियासी जंग: बंगाल चुनाव में बीजेपी का रणनीतिक कदम
CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
सरेंडर नक्सली चुनाव लड़ सकते हैं? पर्यटन मंत्री अग्रवाल का रुख साफ