राहत की खबर: एमपी के नेता और उद्योगपति आज लौटेंगे वतन
इंदौर। ईरान-इजरायल युद्ध के चलते दुबाई में फंसे मध्य प्रदेश के कई नेता और उद्योगपति अब भारत लौट रहे हैं. लंबे समय से दुबई में रूके इन लोगों की सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सभी लोग पहले मुंबई पहुंचेंगे, इसके बाद फिर इंदौर के लिए रवाना होंगे।
दुबई में फंसे प्रमुख नाम सामने आए
जानकारी के मुताबिक दुबई में फंसे लोगों में इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, उद्योगपति मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल और आदित्य शर्मा सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं. ये सभी पिछले कुछ समय से दुबई में थे, लेकिन क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण वहीं फंस गए थे।
सोशल मीडिया पर लगाई गई थी मदद की गुहार
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद की अपील की थी. वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि युद्ध के कारण दुबई के हालात लगातार खराब हो रहे हैं और वहां रहना जोखिम भरा होता जा रहा है, इसलिए जल्द से जल्द सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की जाए।
भारतीय दूतावास के समन्वय से संभव हुई वापसी
सूत्रों के अनुसार भारतीय दूतावास और संबंधित एजेंसियों के समन्वय से इन सभी की वापसी संभव हो पाई है. सुरक्षा कारणों से पहले इन्हें दुबई से मुंबई लाया जा रहा है, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ये इंदौर पहुंचेंगे।
परिजनों ने ली राहत की सांस
इंदौर में इनके परिजनों और समर्थकों ने राहत की सांस ली है. परिवारों का कहना है कि पिछले कई दिनों से वे लगातार संपर्क में थे, लेकिन युद्ध की स्थिति के कारण चिंता बनी हुई थी. अब सुरक्षित वापसी की खबर से सभी ने संतोष जताया है।
मध्य पूर्व में तनाव का असर
गौरतलब है कि ईरान-इजरायल संघर्ष के चलते मध्य पूर्व के कई इलाकों में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है, जिसका असर दुबई सहित आसपास के क्षेत्रों में भी देखने को मिला है. फिलहाल सभी की सुरक्षित वापसी को लेकर प्रशासन और परिजन राहत महसूस कर रहे हैं।
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
भारत का फार्मा निर्यात 28 अरब डॉलर पार, FY26 में मजबूत ग्रोथ
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
Delhi में व्यापारियों को झटका, PNG कनेक्शन के लिए आवेदन जरूरी
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब