कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
रायपुर : कोरिया जिले के जनपद बैकुंठपुर अंतर्गत ग्राम डकईपारा में उजाला महिला स्वसहायता समूह के कुल 11 सदस्यों ने इस बार होली पर प्राकृतिक रंगों से बाजार में खास पहचान बनाई है। महज 10 दिन पहले शुरू हुई पहल आज 100 किलो से अधिक हर्बल गुलाल के उत्पादन तक पहुंच चुकी है, और निर्माण अभी भी जारी है। कलेक्टर कोरिया के चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में बिहान की महिलाओं द्वारा तैयार यह हर्बल गुलाल आनलाइन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्राकृतिक उत्पादों से हो रहा तैयार
प्राकृतिक रंगों की खुशबू समेटते हुए बिहान समूह ने चुकंदर, हल्दी, पलास, पालक, लाल भाजी, एसेंशियल ऑयल और नेचुरल फूड कलर से त्वचा के अनुकूल, खुशबूदार और पर्यावरण के लिए हितैषी हर्बल गुलाल तैयार किया है। रासायनिक रंगों के दुष्प्रभावों के बीच यह पहल सुरक्षित और हरित होली का नया संदेश लेकर बाजार में उपलब्ध है।
गुणवत्ता उच्च, कीमत है कम
स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि बाजार में विक्रय के लिए इसे 300 रुपये किलो की दर पर बेचा जा रहा है। आनलाइन इस हर्बल गुलाल की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। हर्बल गुलाल 300 रुपये प्रति किलो की दर से बेचते हुए मात्र दो दिनों में ही इस समूह ने 3,200 रुपये की आय अर्जित कर ली है। होली के पर्व पर बाजार की पसंद को देखते हुए मांग में और वृद्धि की उम्मीद है।
बिहान से प्रशिक्षण
हर्बल गुलाल तैयार करने वाले समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के स्टाफ मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया। प्रोडक्ट तैयार होने के बाद बाजार की मांग के अनुरूप् सुंदर पैकेजिंग में बिहान स्टाफ ने समूह का सहयोग किया। इस कार्य की शुरुआत समूह ने आंतरिक ऋण लेकर की है। उनके आत्मविश्वास और उद्यमिता को बिहान की मदद से नया आयाम दिया गया है।
कहां मिलेगा यह हर्बल गुलाल
महिलाओं द्वारा तैयार किया गया यह गुलाल स्थानीय बाजार में जिला मुख्यालय में बैकुंठपुर नगरपालिका के पास तथा संयुक्त जिला कार्यालय के समीप स्थित कोरिया मिलेट्स कैफे के सामने स्टाल में उपलब्ध है। साथ ही इसे कोरियाअमृतडाटकाम वेबसाइट के माध्यम से भी आनलाइन प्राप्त किया जा सकता है।
महिला समूहों के उत्पाद लेकर मनाएं होली
जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने ग्राम पंचायत डकईपारा की महिलाओं के संकल्प, सहयोग और मेहनत से तैयार हर्बल गुलाल लेकर होली मनाने का आवाहन किया है। उन्होने कहा कि प्रत्येक कोरिया वासी स्थानीय स्तर के उत्पाद लेकर गांव की नारी शक्ति के जीवन में आत्मनिर्भरता का नया रंग भर सकते हैं।
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
फर्जी SMS से हो रही ठगी, पुलिस ने जारी की जरूरी गाइडलाइन
15 मिनट की नींद से मिलेगा फ्रेशनेस, ज्यादा सोना पड़ सकता है भारी
बार-बार ठंड और तेज बुखार—मलेरिया के संकेत हो सकते हैं ये लक्षण
नियम तोड़ना पड़ा महंगा, शाहीन अफरीदी को चुकाना होगा 10 लाख PKR
स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराज मंत्री तोमर ने अस्पताल की पानी टंकी की खुद की सफाई
जडेजा का इमोशनल मोमेंट वायरल, दुबे को चिढ़ाने का अंदाज चर्चा में
ईसाई समुदाय के पक्ष में हाई कोर्ट का अहम निर्णय, प्रार्थना सभा पर रोक नहीं
BJP ने असम चुनाव के लिए जारी किया ‘संकल्प पत्र’, जानें सभी बड़े वादे
किसानों की हालत पर सवाल, जीतू पटवारी ने बीजेपी को घेरा
चांद के चारों ओर रोशन घेरे के साथ भोपाल का रात का नजारा हुआ खास
‘10 करोड़ का टैलेंट’: वैभव की कहानी ने क्रिकेट जगत में मचाई हलचल
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने की हुमा कुरैशी की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
‘फर्जी 2’ में निभाएंगी दमदार रोल, कुब्रा सैत ने शेयर किए एक्सपीरियंस
चैती मंगलवार के अवसर पर भीड़ में भगदड़, मघड़ा मंदिर में भारी जनहानि
RSS की बड़ी बैठक भोपाल में, शीर्ष नेता 4-5 अप्रैल को होंगे उपस्थित