स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
रायपुर : जिले के विकासखंड लोरमी के ग्राम महरपुर की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को आजीविका का सहारा मिल गया है। समिति के सदस्यों द्वारा पट्टे पर प्राप्त भरत सागर जलाशय एवं गब्दा जलाशय में वैज्ञानिक पद्धति से मत्स्य पालन कर आर्थिक रूप से सशक्तकरण की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। समिति द्वारा करीब 96 हेक्टेयर जलक्षेत्र में फैले इन जलाशयों में भारतीय मेजरकार्प लोकल मछली प्रजातियों का संतुलित संवर्धन किया जा रहा है। समिति ने विभागीय मार्गदर्शन में 100 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर प्रतिदिवस मत्स्य बीज संचयन का लक्ष्य अपनाया, जिससे उत्पादन में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई।
वर्तमान में समिति को मत्स्य पालन से प्रतिवर्ष लगभग 01 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की आय प्राप्त हो रही है, जिससे सदस्यों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश धीवर के नेतृत्व में 40 से अधिक सदस्य संगठित रूप से कार्य कर रहे हैं। मत्स्य विभाग द्वारा सदस्यों को समय-समय पर प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। जलाशयों में 50 प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य बीज संचयन, नियमित निगरानी एवं गुणवत्तापूर्ण आहार प्रबंधन जैसे उपायों ने उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। समिति द्वारा उत्पादित मछलियों की स्थानीय बाजार में अच्छी मांग है। प्रतिदिन औसतन 100 किलोग्राम मछली विक्रय कर समिति न केवल आर्थिक लाभ अर्जित कर रही है, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी सृजित कर रही है। इससे ग्रामीणों को गांव में ही आजीविका का स्थायी साधन उपलब्ध हुआ है।
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
फर्जी SMS से हो रही ठगी, पुलिस ने जारी की जरूरी गाइडलाइन
15 मिनट की नींद से मिलेगा फ्रेशनेस, ज्यादा सोना पड़ सकता है भारी
बार-बार ठंड और तेज बुखार—मलेरिया के संकेत हो सकते हैं ये लक्षण
नियम तोड़ना पड़ा महंगा, शाहीन अफरीदी को चुकाना होगा 10 लाख PKR
स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराज मंत्री तोमर ने अस्पताल की पानी टंकी की खुद की सफाई
जडेजा का इमोशनल मोमेंट वायरल, दुबे को चिढ़ाने का अंदाज चर्चा में
ईसाई समुदाय के पक्ष में हाई कोर्ट का अहम निर्णय, प्रार्थना सभा पर रोक नहीं
BJP ने असम चुनाव के लिए जारी किया ‘संकल्प पत्र’, जानें सभी बड़े वादे
किसानों की हालत पर सवाल, जीतू पटवारी ने बीजेपी को घेरा
चांद के चारों ओर रोशन घेरे के साथ भोपाल का रात का नजारा हुआ खास
‘10 करोड़ का टैलेंट’: वैभव की कहानी ने क्रिकेट जगत में मचाई हलचल
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने की हुमा कुरैशी की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
‘फर्जी 2’ में निभाएंगी दमदार रोल, कुब्रा सैत ने शेयर किए एक्सपीरियंस
चैती मंगलवार के अवसर पर भीड़ में भगदड़, मघड़ा मंदिर में भारी जनहानि
RSS की बड़ी बैठक भोपाल में, शीर्ष नेता 4-5 अप्रैल को होंगे उपस्थित