ट्राला दुर्घटनाग्रस्त होते ही शराब की लूट, रोकने गई पुलिस टीम पर बरसे पत्थर
मध्य प्रदेश के धार जिले में शराब से भरा एक ट्राला पलट गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने हादसे के घायलों को जांचने के बजाए सड़क पर पलटे ट्राले से शराब की लूट मचा दी। इससे भी बड़ी हैरानी की बात ये है कि, पुलिस जब उन्हें रोकने पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। जैसे-तैसे पुलिस ने भागकर अपनी जान तो बचा ली पर मौके पर जिन वाहनों से पुलिसकर्मी पहुंचे थे, उन्हें भीड़ ने पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। आखिरकार, ग्रामीण शराब की लगभग सभी पेटियां लूटकर ले गए। फिलहाल, अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सड़क पर शराब की लूट से जुड़ा मामला जिले के बाग थाना इलाके से सामने आया है। बियर की पेटियों से भरा एक ट्राला घाट इलाके में पलट गया। इस हादसे की सूचना आसपास के क्षेत्रों में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते हुए पलटे ट्रॉले से बियर के कैन की पेटियां लूटकर ले जाने लगे। ट्राला पलटने की जानकारी पुलिस को लगी तो वो भी तत्काल मौके पहुंच गई, लेकिन यहां ग्रामीणों द्वारा की जा रही लूट को देख पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो मौके से हटने के बजाए ग्रामीण पुलिस पर ही भड़क गए और पुलिस पर ही पथराव कर दिया। हमले में पुलिस के दो वाहनों के शीशे टूट गए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए टांडा से भी पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद बाग पुलिस ने टांडा पुलिस के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। बताया जा रहा है कि, संबंधित ट्राला इंदौर के वेयरहाउस से बियर भरकर सिया इंटरप्राइजेज चांदपुर की शराब दुकान पर ले जा रहा था। इसी बीच घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गया।
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त
दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में
OBC आरक्षण पर HC का अहम आदेश, दूसरे राज्य के सर्टिफिकेट खारिज
‘ईरान को 2-3 हफ्तों में नष्ट कर देंगे’, ट्रंप ने होर्मुज की धमकी दी
भावुक पोस्ट के साथ वान डर डुसेन ने खत्म किया क्रिकेट करियर
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
भयानक वारदात: पति के खाने में जहर, बेहोश होने पर कैंची से हमला, पत्नी हिरासत में
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी
रोज कच्चा प्याज खाते हैं? इन लोगों को तुरंत बंद कर देना चाहिए
CM पद छोड़ने के लिए तैयार नीतीश कुमार, राज्यसभा सदस्यता की तिथियां हुईं स्पष्ट
हाई कोर्ट सख्त, अमित जोगी को मिली सरेंडर की डेडलाइन
आज ही के दिन टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप, यादगार बना इतिहास
TMC की आपत्तियों पर SC का स्पष्ट जवाब, वोटर लिस्ट विवाद पर कहा – ‘हर बार ऐसा होता है’
सुनेत्रा पवार का चुनाव आयोग को पत्र, एनसीपी में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों पर विवाद
IPL के दौरान बयानबाजी, साहिबा बाली पर उठे सवाल