अभिषेक को लेकर क्यों भिड़े भारत-पाकिस्तान के क्रिकेटर?: अश्विन का आमिर को करारा जवाब, युवराज से भी कर दी तुलना
टी20 विश्वकप के ग्रुप चरण में लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा आलोचकों के निशाने पर आ गए थे, लेकिन गुरुवार को उन्होंने 30 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली और जबरदस्त वापसी की। उनके फॉर्म में लौटने से फैंस को भी राहत मिली है, क्योंकि भारत का अगला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ एक नॉकआउट मुकाबला है और अभिषेक उसमें काफी अहमियत रखेंगे।अभिषेक के लगातार शून्य पर आउट होने पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अभिषेक को एक 'स्लॉगर' यानी लप्पेबाज बताया था। आमिर का कहना था कि युवा बल्लेबाज के खेल में रक्षात्मक तकनीक की कमी है और वह हर गेंद पर बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक के अर्धशतक के बाद रविचंद्रन अश्विन ने आमिर को करारा जवाब दिया है।
अश्विन का पलटवार
भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर आमिर की टिप्पणी का जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'आप उनके खेल के बारे में कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन वह स्लॉगर नहीं हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उनका बैट स्विंग सबसे बेहतरीन में से एक है। हम सब जानते हैं कि युवराज सिंह उनके मेंटर हैं। शायद उनका बैट स्विंग युवराज से भी बेहतर है।' अश्विन ने आगे जोड़ा, 'जब भी अभिषेक गेंद को हिट करते हैं, वह बहुत दूर जाती है। लोग उन्हें स्लॉगर समझ लेते हैं, लेकिन उनकी गलती सिर्फ इतनी रही है कि वह हर गेंद पर इरादा दिखाना चाहते हैं।' अभिषेक के अर्धशतक ने टीम इंडिया की 72 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस पारी में आक्रामकता के साथ-साथ धैर्य भी नजर आया।
गावस्कर भी हुए प्रभावित
महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अभिषेक की पारी की तारीफ करते हुए कहा, 'हम जानते हैं कि अभिषेक शर्मा कितने अच्छे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 55 रन की पारी से अपने आलोचकों को चुप करा दिया। उन्होंने शुरुआत में समय लिया, ऑफ स्पिनर को सम्मान दिया और संयम से खेला। इस मैच में उन्होंने एक डिफेंसिव शॉट भी खेला, जो देखकर मुझे हैरानी हुई, क्योंकि आमतौर पर हम ऐसा नहीं देखते।'
बदली सोच, बदला खेल
यह पारी सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं थी, बल्कि यह संदेश भी था कि अभिषेक परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल सकते हैं। अब सवाल यह है कि क्या वह यही पारी वेस्टइंडीज के खिलाफ भी दिखाने में कामयाब होंगे। भारत और वेस्टइंडीज सुपर-8 के ग्रुप में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। दोनों के दो-दो अंक हैं। एक मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में जब दोनों टीमें आमने-सामने आएंगी, तो जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर थम जाएगा।
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
फर्जी SMS से हो रही ठगी, पुलिस ने जारी की जरूरी गाइडलाइन
15 मिनट की नींद से मिलेगा फ्रेशनेस, ज्यादा सोना पड़ सकता है भारी
बार-बार ठंड और तेज बुखार—मलेरिया के संकेत हो सकते हैं ये लक्षण
नियम तोड़ना पड़ा महंगा, शाहीन अफरीदी को चुकाना होगा 10 लाख PKR
स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराज मंत्री तोमर ने अस्पताल की पानी टंकी की खुद की सफाई
जडेजा का इमोशनल मोमेंट वायरल, दुबे को चिढ़ाने का अंदाज चर्चा में
ईसाई समुदाय के पक्ष में हाई कोर्ट का अहम निर्णय, प्रार्थना सभा पर रोक नहीं
BJP ने असम चुनाव के लिए जारी किया ‘संकल्प पत्र’, जानें सभी बड़े वादे
किसानों की हालत पर सवाल, जीतू पटवारी ने बीजेपी को घेरा
चांद के चारों ओर रोशन घेरे के साथ भोपाल का रात का नजारा हुआ खास
‘10 करोड़ का टैलेंट’: वैभव की कहानी ने क्रिकेट जगत में मचाई हलचल
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने की हुमा कुरैशी की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
‘फर्जी 2’ में निभाएंगी दमदार रोल, कुब्रा सैत ने शेयर किए एक्सपीरियंस
चैती मंगलवार के अवसर पर भीड़ में भगदड़, मघड़ा मंदिर में भारी जनहानि
RSS की बड़ी बैठक भोपाल में, शीर्ष नेता 4-5 अप्रैल को होंगे उपस्थित