त्योहार पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था
Holi Special Train:होली पर रेल यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी गई है. भारतीय रेलवे ने अलग अलग जोन में 1,244 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स का ऐलान किया है, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 70 फेरे संचालित होंगे. दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया से विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. वहीं दिल्ली, पटना, छपरा समेत अन्य जगहों के लिए अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी.
होली पर अलग-अलग जोन में 1,244 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स का ऐलान
इन विशेष ट्रेनों के जरिए देश के प्रमुख शहरों, राज्य राजधानियों और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय केंद्रों को जोड़ा जाएगा, ताकि नियमित ट्रेनों पर भीड़ कम हो और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सके। मुंबई, पुणे और नागपुर से दानापुर, गोरखपुर, हजरत निजामुद्दीन, समस्तीपुर और बरौनी तक लंबी दूरी की कनेक्टिविटी दी जाएगी.
इसी तरह विशाखापत्तनम, पुरी और भुवनेश्वर से शालीमार, पटना, यशवंतपुर और धनबाद तक विशेष सेवाएं रहेंगी। पटना, दरभंगा, सहरसा और धनबाद जैसे प्रमुख केंद्रों से नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, चंडीगढ़ और एसएमवीटी बेंगलुरु तक सीधी ट्रेनें चलाई जाएंगी.
दुर्ग, बिलासपुर समेत इन स्टेशनों पर होगा स्टापेज
होली के दौरान सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे बिलासपुर, दुर्ग और गोंदिया से उत्तर और दक्षिण भारत की ओर 10 होली स्पेशल ट्रेन सेवाएं 14 फेरों के साथ चलाएगा.
- ट्रेन संख्या 08263/08264 बिलासपुर–हैदराबाद–बिलासपुर होली स्पेशल 27.02.2026 से मार्च के शुरुआती दिनों तक अधिसूचित तिथियों पर चलेगी.
- ट्रेन संख्या 08861/08862 गोंदिया–पटना–गोंदिया होली स्पेशल 02.03.2026 से 03.03.2026 के बीच संचालित होगी.
- ट्रेन संख्या 08751/08752 दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग होली स्पेशल 01.03.2026 से 03.03.2026 तक चलेगी.
- ट्रेन संख्या 08863/08864 एवं 08865/08866 गोंदिया–छपरा–गोंदिया होली स्पेशल 01.03.2026 से 04.03.2026 के बीच संचालित होंगी.
- ट्रेन संख्या 08753/08754 दुर्ग–मधुबनी–दुर्ग होली स्पेशल 01.03.2026 से 02.03.2026 तक चलेगी.
काशी में एमपी-यूपी समन्वय: सीएम मोहन यादव ने तीर्थ प्रबंधन प्रणाली का लिया जायजा
भवानीपुर में सियासी जंग: बंगाल चुनाव में बीजेपी का रणनीतिक कदम
CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
सरेंडर नक्सली चुनाव लड़ सकते हैं? पर्यटन मंत्री अग्रवाल का रुख साफ
होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
टीचिंग इलेक्टिव टेस्ट (TET) को लेकर शिक्षक संगठनों का गुस्सा बढ़ा
देहरादून में हत्याकांड और फायरिंग मामले में कार्रवाई, चार गिरफ्तार और बार पर लगाया ताला
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश
कम सवारियों से जूझ रही जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, रूट विस्तार की मांग तेज
कई रणजी और IPL अनुभव वाले खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल
475 रन वाला मैच याद है? पंजाब और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
खुलेआम हत्या से दहला शहर, पुलिस की मौजूदगी पर उठे सवाल
फर्जी SMS से हो रही ठगी, पुलिस ने जारी की जरूरी गाइडलाइन