तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सियासी हलचल, DMK में शामिल हुए ओ पन्नीरसेल्वम
चेन्नई: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है. ताजा जानकारी के मुताबिक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके (AIADMK) से निकाले गए नेता ओ पन्नीरसेल्वम आज शुक्रवार को द्रविण मुनेत्र कणगम (DMK) में शामिल हो गए हैं. यह कदम हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के लिए पन्नीरसेल्वम कैंप की तारीफ और राज्य में डीएमके सरकार की वापसी से जुड़ी भविष्यवाणी के बाद लिया गया है.
ताजा घटनाक्रम के मुताबिक पन्नीरसेल्वम राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की मौजूदगी में डीएमके पार्टी में शामिल हुए.
बता दें, राज्य के तीन बार से ज्यादा मुख्यमंत्री रह चुके पन्नीरसेल्वम को पूर्व सीएम स्व. जे जयललिता का काफी खास माना जाता रहा है. एआईएडीएमके (AIADMK) में उनके और एडप्पादी के पलानीस्वामी के बीच काफी लंबे समय तक चले नेतृत्व संघर्ष के बाद उनको पार्टी से निष्काषित कर दिया गया था. इससे पहले शुक्रवार को, पन्नीरसेल्वम कैंप के विधायक पी अय्यप्पन ने अगले विधानसभा चुनावों के बाद एम. स्टालिन को फिर से राज्य का नेतृत्व करते देखने की इच्छा जताई थी. अय्यप्पन ने विधानसभा में कहा कि पुरैची थलाइवर एमजी के आशीर्वाद से एमके स्टालिन को एक बार फिर तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनना चाहिए.
वहीं, राजनीतिक एक्सपर्ट्स का इस विषय पर मानना है कि पन्नीरसेल्वम के डीएमके में शामिल होने के बाद दक्षिण तमिलनाडु का वोट बैंक खासा प्रभावित हो सकता है. इस इलाके के थेवर समुदाय में पन्नीरसेल्वम का काफी प्रभुत्व माना जाता है.
234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा के लिए 2026 के पहले छह महीनों में चुनाव होंगे, जहां एमके स्टालिन के नेतृत्व वाला गठबंधन BJP-AIADMK गठबंधन के खिलाफ जीत के लिए 'द्रविड़ मॉडल 2.0' को प्रोजेक्ट करने की कोशिश करेगा. वहीं, एक्टर से नेता बने विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के साथ एंट्री से तमिलनाडु चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है.
पिछले विधानसभा चुनाव 2021 में DMK ने 133 सीटें जीती थीं. कांग्रेस ने 18, PMK ने पांच, VCK ने चार और अन्य ने आठ सीटें जीतीं. DMK के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA), जिसमें कांग्रेस शामिल थी, ने कुल मिलाकर 159 सीटें जीतीं. जबकि NDA ने 75 सीटें जीतीं, AIADMK 66 सीटों के साथ अलायंस में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी.
पन्नीरसेल्वम ने पहली बार साल 2001 में राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभाला था, हालांकि वे सिर्फ 6 महीने तक ही इस पद पर बने रहे. उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वे 2014 में दोबारा सीएम बने, लेकिन इस बार वे केवल एक महीने तक ही कुर्सी पर बने रहे. तीसरी बार उन्होंने 2016 में मुख्यमंत्री का पद संभाला, लेकिन 2017 में फिर एक बार उन्होंने पद से हटना पड़ा.
काशी में एमपी-यूपी समन्वय: सीएम मोहन यादव ने तीर्थ प्रबंधन प्रणाली का लिया जायजा
भवानीपुर में सियासी जंग: बंगाल चुनाव में बीजेपी का रणनीतिक कदम
CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
सरेंडर नक्सली चुनाव लड़ सकते हैं? पर्यटन मंत्री अग्रवाल का रुख साफ
होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
टीचिंग इलेक्टिव टेस्ट (TET) को लेकर शिक्षक संगठनों का गुस्सा बढ़ा
देहरादून में हत्याकांड और फायरिंग मामले में कार्रवाई, चार गिरफ्तार और बार पर लगाया ताला
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश
कम सवारियों से जूझ रही जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, रूट विस्तार की मांग तेज
कई रणजी और IPL अनुभव वाले खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल
475 रन वाला मैच याद है? पंजाब और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
खुलेआम हत्या से दहला शहर, पुलिस की मौजूदगी पर उठे सवाल
फर्जी SMS से हो रही ठगी, पुलिस ने जारी की जरूरी गाइडलाइन
राज्य में अब कुल 1752 ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं