मोहन यादव पेंशनर्स पर मेहरबान, खाते में भेजे 196.72 करोड़, सागर में सौगातों की बौछार
सागर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को गढ़ाकोटा में आयोजित रहस लोकोत्सव 2026 और बुन्देलखण्ड स्तरीय किसान एवं ग्रामीण शहरी आजीविका समूहों के सम्मेलन समारोह में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने रहली और गढ़ाकोटा को स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, खेजरा-शाहपुर-मोकलपुर फ्लाईओवर सहित कृषि उपज मंडी अपग्रेड करने का ऐलान किया.
बुंदेलखंड को बताया वीरों की धरती
रहस मेले की 217 साल पुरानी परंपरा को याद करते हुए मोहन यादव ने वीरता और पराक्रम का लोहा मनवाने वाले महान योद्धाओं की भूमि को नमन किया. सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश के सीएम 32.78 लाख से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में 196.72 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की. इसमें सागर जिले के 2 लाख 688 पेंशन लाभार्थियों को 12.03 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई. सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, "बीड़ी उद्योग और तेंदूपत्ता संग्रहण केवल व्यापार नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की जीविका है."
किसानों के लिए 1 करोड़ का सुरक्षा चक्र
मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने कहा, '' प्रदेश सरकार इस साल किसानों के कल्याण के लिए 1 लाख करोड़ रु से अधिक का बजट समर्पित कर रही है. हमारा संकल्प हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाना है, जिससे सिंचाई रकबे में वृद्धि होगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण संस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए फूड पार्क स्थापित किए जा रहे हैं. कृषि आधारित उद्योगों के उत्थान और किसानों को उनकी फसल के सही दाम प्राप्त हो, इसके लिए सरकार ने 2026 को कृषि कल्याण वर्ष घोषित किया है.'' उन्होंने कहा कि पशु पालन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है.
रहली विधानसभा को सौगातों की बौछार
मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने रहली विधासभा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने खेजरा-शाहपुर-मोकलपुर फ्लाईओवर निर्माण की स्वीकृति दी. रहली एवं गढ़ाकोटा कृषि उपज मंडी के अपग्रेड करने के लिए 5-5 करोड़ रुपए और शाहपुर उपमंडी के विकास के लिए 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी. उन्होंने रहली रमखरिया, सिमरिया नायक बहेरिया मढ़ी (लगभग 22 किलोमीटर) मार्ग के अपग्रेड और चौड़ीकरण करने की भी घोषणा की. उन्होंने ढाना में शासकीय महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय और इतिहास के नए विषय खोलने को भी मंजूरी दी. रहली और गढ़ाकोटा में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खोले जाने का भी ऐलान किया.
बीड़ी और तेंदूपत्ता आधारित लघु इकाइयां लगाएंगे
सीएम मोहन यादव ने कहा, '' बीड़ी उद्योग और तेंदूपत्ता संग्रहण सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि लाखों परिवार की आजीविका का साधन रहा है. यहां पर बीड़ी, तेंदू पत्ता और हस्तकला आधारित लघु इकाईयां लगाकर लोगों को प्रोत्साहन देंगे. उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की एक कमेटी बनाकर सिफारिशें करें, हम उस पर अमल करेंगे.''
'रहस मेला लगातार चलता रहेगा'
पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक गोपाल भार्गव ने कहा, "यहां के शासक राजा मर्दन सिंह के राज्यारोहण की स्मृति में मेला हर साल आयोजित होता आ रहा है. यह मेला बुंदेलखंड की धरोहर और पहचान है, जो हमेशा चलता रहेगा."
काशी में एमपी-यूपी समन्वय: सीएम मोहन यादव ने तीर्थ प्रबंधन प्रणाली का लिया जायजा
भवानीपुर में सियासी जंग: बंगाल चुनाव में बीजेपी का रणनीतिक कदम
CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
सरेंडर नक्सली चुनाव लड़ सकते हैं? पर्यटन मंत्री अग्रवाल का रुख साफ
होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
टीचिंग इलेक्टिव टेस्ट (TET) को लेकर शिक्षक संगठनों का गुस्सा बढ़ा
देहरादून में हत्याकांड और फायरिंग मामले में कार्रवाई, चार गिरफ्तार और बार पर लगाया ताला
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश
कम सवारियों से जूझ रही जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, रूट विस्तार की मांग तेज
कई रणजी और IPL अनुभव वाले खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल
475 रन वाला मैच याद है? पंजाब और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
खुलेआम हत्या से दहला शहर, पुलिस की मौजूदगी पर उठे सवाल
फर्जी SMS से हो रही ठगी, पुलिस ने जारी की जरूरी गाइडलाइन
राज्य में अब कुल 1752 ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं