कृपया अफवाहें फैलाना बंद करें: सरगुन मेहता
मुंबई। टीवी और पंजाबी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री सरगुन मेहता और उनके अभिनेता पति रवि दुबे को लेकर अफवाहों को बाजार गरम है। लंबे समय से दोनों को लेकर यह खबरें वायरल थीं कि सरगुन मेहता प्रेग्नेंट हैं। प्रशंसक लगातार इस खबर को सच मान रहे थे, जबकि कपल की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया था। अंततः शनिवार को सरगुन मेहता ने इन अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्पष्ट नोट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि पिछले दो साल से सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर तरह-तरह की बातें फैलाई जा रही हैं, जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा, “अफवाह फैलाने वालों को तो पिछले 2 साल से मेरी प्रेग्नेंसी के बारे में मुझसे पहले ही सब पता चल जाता है। उनके हिसाब से मैं दो साल से प्रेग्नेंट हूं। भला इतनी लंबी प्रेग्नेंसी होती भी है क्या?”
सरगुन ने आगे आग्रह किया कि किसी भी व्यक्तिगत खबर को फैलाने से पहले एक बार उनसे या उनकी टीम से पुष्टि कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गलत जानकारी से न सिर्फ उनकी निजी जिंदगी प्रभावित होती है, बल्कि अनावश्यक चर्चाएं भी बढ़ती हैं। उन्होंने यह भी लिखा, “आपको ऐसी प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे पता चल गया, जिसके बारे में मुझे और रवि को ही कोई जानकारी नहीं है? कृपया ऐसी अफवाहें फैलाना बंद करें।” अभिनेत्री की इस पोस्ट पर उनके दोस्तों और उद्योग से जुड़े लोगों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री गौहर खान ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी पोस्ट कर समर्थन जताया, जबकि सरगुन के पति रवि दुबे ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “क्या कैप्शन है।” मनोरंजन जगत में यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी को ऐसी बेबुनियाद खबरों का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले अभिनेत्री रीम शेख की शादी को लेकर भी सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ाई गई थीं।
उनका नाम कंटेंट क्रिएटर कृष गुप्ता के साथ जोड़ा गया और यहां तक दावा किया गया कि वे जल्द शादी करने वाली हैं। बाद में रीम ने खुद सामने आकर इन सभी खबरों को झूठा बताया था। सरगुन मेहता के इस स्पष्ट बयान के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़े इस मामले पर लगाई जा रही अनावश्यक अटकलें थम जाएंगी। बता दें कि सोशल मीडिया के दौर में सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी अक्सर अफवाहों के निशाने पर रहती है। बिना किसी पुष्टि के फैलाई गई चर्चाएं कई बार कलाकारों की निजता को प्रभावित करती हैं।
जनहित योजनाओं में अड़ंगा: नगर का आक्रोश अब देश की राजधानी तक पहुंचा
सियासी बयानबाज़ी तेज: अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
25 नक्सलियों ने सरेंडर किया, हथियार और कीमती सामान के साथ
सख्त सजा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद और जुर्माना
Mohan Yadav ने कार्यक्रम में निवेश को लेकर बड़ा बयान दिया
MP सरकार ने बढ़ाए दूध के रेट, जानें अपने इलाके का नया प्राइस
दिल्ली और कोलकाता जाने की नई सुविधा, अंबिकापुर एयरपोर्ट अपडेट
चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव: लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का दामन
बिना वैकल्पिक व्यवस्था बस्ती हटाने पर कड़ी आपत्ति जताई
डिलीवरी के दौरान अचानक तीसरे बच्चे के जन्म से सभी चौंक गए
काशी में एमपी-यूपी समन्वय: सीएम मोहन यादव ने तीर्थ प्रबंधन प्रणाली का लिया जायजा
भवानीपुर में सियासी जंग: बंगाल चुनाव में बीजेपी का रणनीतिक कदम
CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
सरेंडर नक्सली चुनाव लड़ सकते हैं? पर्यटन मंत्री अग्रवाल का रुख साफ
होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
टीचिंग इलेक्टिव टेस्ट (TET) को लेकर शिक्षक संगठनों का गुस्सा बढ़ा
देहरादून में हत्याकांड और फायरिंग मामले में कार्रवाई, चार गिरफ्तार और बार पर लगाया ताला
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश