28 फरवरी को सैलरी ट्रांसफर, यूपी सरकार ने दी खुशखबरी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने होली से पहले अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार के अनुसार, फरवरी महीने का वेतन 28 फरवरी को ही जारी कर दिया जाएगा. इसके साथ ही पेंशन का भी भुगतान किया जाएगा. सरकार ने यह निर्णय होली जैसे बड़े त्योहार होने की वजह से लिया है. ताकि त्योहार में किसी को पैसे की कोई दिक्कत न हो सके. जानें यूपी सरकार ने क्या कहा? इसके लिए राज्यपाल ने प्रदेश सरकार को इजाजत दे दी है. राज्यपाल से इजाजत मिलने के बाद यूपी सरकार ने आदेश जारी कर दिया है. जिसके अनुसार, 1 मार्च को रविवार होने की वजह से सामान्य अवकाश रहेगा और 2 मार्च को होलिका दहन के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा. ऐसे में लगातार अवकाश के चलते वेतन बांटने में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो. इसलिए सरकार ने 28 फरवरी को ही वेतन देने का फैसला लिया है. यूपी सरकार की इस पहल से कर्मचारी वर्ग और पेंशनर्स काफी खुश हैं।
28 फरवरी को होगा भुगतान
दरअसल, यह आदेश वित्त विभाग ने जारी किया है. वित्त विभाग के वित्त (लेखा) अनुभाग-1 के अनुसार, 1 मार्च और 2 मार्च 2026 को लगातार अवकाश रहेगा, जिसकी वजह से वेतन भुगतान में समस्या हो सकती है. ऐसे में प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों और पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों का भुगतान 28 फरवरी को ही किया जाएगा. सरकार ने इसके लिए सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य कोषाधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा लाभ
सरकार ने होली से पहले बड़ा कदम उठाते हुए कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत दी है. आदेश में स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर भुगतान में देरी न हो. यूपी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और वे त्योहार के मौके पर अपनी खुशी जाहिर कर सकेंगे।
तेजस प्रोजेक्ट पर महायुद्ध का असर: इंजन और रडार की आपूर्ति में कमी
अमेरिका ने चेताया ईरान को, कहा- समझौता करो वरना बड़े हमले होंगे
BJP की नई सूची जारी: बंगाल चुनाव में उम्मीदवारों में फेरबदल
जनहित योजनाओं में अड़ंगा: नगर का आक्रोश अब देश की राजधानी तक पहुंचा
सियासी बयानबाज़ी तेज: अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
25 नक्सलियों ने सरेंडर किया, हथियार और कीमती सामान के साथ
सख्त सजा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद और जुर्माना
Mohan Yadav ने कार्यक्रम में निवेश को लेकर बड़ा बयान दिया
MP सरकार ने बढ़ाए दूध के रेट, जानें अपने इलाके का नया प्राइस
दिल्ली और कोलकाता जाने की नई सुविधा, अंबिकापुर एयरपोर्ट अपडेट
चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव: लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का दामन
बिना वैकल्पिक व्यवस्था बस्ती हटाने पर कड़ी आपत्ति जताई
टीचर्स एसोसिएशन ने मांगी उच्च स्तरीय जांच, सवाल उठे पेपर की समानता पर
डिलीवरी के दौरान अचानक तीसरे बच्चे के जन्म से सभी चौंक गए
काशी में एमपी-यूपी समन्वय: सीएम मोहन यादव ने तीर्थ प्रबंधन प्रणाली का लिया जायजा
भवानीपुर में सियासी जंग: बंगाल चुनाव में बीजेपी का रणनीतिक कदम
CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
सरेंडर नक्सली चुनाव लड़ सकते हैं? पर्यटन मंत्री अग्रवाल का रुख साफ