UK E-Visa: ब्रिटेन में डिजिटल यात्रा प्रणाली लागू भारतीयों के लिए ई-वीजा अनिवार्य; बायोमेट्रिक पंजीकरण जरूरी
ब्रिटेन ने बुधवार से डिजिटल यात्रा प्रणाली लागू कर दी है। इसके तहत भारतीय यात्रियों के लिए अनिवार्य ई-वीजा और बिना वीजा वाले आगंतुकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ईटीए) आवश्यक रूप से शामिल है। यह नई प्रक्रिया पिछले कुछ वर्षों में चरणबद्ध ढंग से लागू किए गए कार्यक्रम के तहत कागज आधारित वीजा स्टिकर की जगह लेगी। हालांकि नई प्रणाली में बायोमेट्रिक पंजीकरण के लिए आवेदन केंद्र पर जाना अनिवार्य होगा, लेकिन इससे प्रक्रिया अवधि में पासपोर्ट दस्तावेज छोड़ने की जरूरत खत्म हो जाएगी। ब्रिटेन के प्रवासन-नागरिकता मंत्री माइक टैप ने कहा, मैं सभी यात्रियों से आग्रह करूंगा कि वे सुनिश्चित करें कि वे यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उनके पास सही अनुमति है।
ईटीए की लागत प्रतिस्पर्धी
ब्रिटेन में ईटीए (आने-जाने का टिकट) की लागत प्रतिस्पर्धी है और अन्य देशों के अनुरूप है। इनमें अमेरिका का ईएसटीए (40 डॉलर) और ईयू का ईटीआईएएस ( 20 यूरो) होने की उम्मीद है।
कई सेवाएं नई प्रणाली में स्थानांतरित
ब्रिटिश सीमा-आव्रजन प्रणाली को पूर्ण डिजिटल योजनाओं के तहत, बायोमेट्रिक निवास परमिट (बीआरपी), वीजा विग्नेट स्टिकर या स्याही की मुहर वाले पासपोर्ट को नई प्रणाली में स्थानांतरित कर दिया गया है। बायोमेट्रिक निवास कार्ड (बीआरसी) का उपयोग आव्रजन अधिकार प्रमाण के रूप में करने वाले सभी लोगों को भी पूरी तरह से ऑनलाइन यूकेवीआई प्रणाली में स्थानांतरित कर दिया गया है।
अमेरिका, ईयू के लिए भी ईटीए अनिवार्य
ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि ई अब तक 1 करोड़ से अधिक ई-वीजा जारी किए जा चुके हैं। उसने कहा, यूरोपीय संघ (ईयू) निपटान योजना का दर्जा प्राप्त लोगों सहित सभी ई-वीजा धारकों को यूकेवीआई खाता नवीनतम पासपोर्ट विवरण के साथ अपडेट रखना होगा। अमेरिका, कनाडा, फ्रांस जैसे बिना वीजा जरूरत वाले देश के लोगों सहित 85 देशों को भी अब ईटीए रखना अनिवार्य होगा।
कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए भी ईटीए को किया जरूरी
ब्रिटेन की यात्रा करने वाले उन यात्रियों के लिए भी ईटीए अनिवार्य है जिन्हें कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी होती है और पासपोर्ट नियंत्रण से गुजरना होता है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर 2023 में ईटीए शुरू होने के बाद से, 1.9 करोड़ से अधिक यात्रियों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है और ब्रिटेन की सीमा और आव्रजन प्रणाली में पुनर्निवेश के लिए 38.3 करोड़ पाउंड से अधिक का राजस्व जुटाया गया है।
आकस्मिक यात्राएं संभव बनी रहेंगी
ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने कहा, ईटीए योजना का कार्यान्वयन आव्रजन प्रणाली के डिजिटलीकरण की दिशा में अहम कदम है और भविष्य में ब्रिटेन की सीमा को संपर्क रहित बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। यह योजना सीमा को सुरक्षित रखने में भी मदद करती है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान