मॉडलिंग से शुरू किया करियर, एक्टिंग के लिए परिवार को मनाया; साउथ में 'पुष्पा' तो हिंदी में दी 'एनिमल' जैसी हिट
साउथ और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आज अभिनेता विजय देवरकोंडा से शादी होने वाली है। खबरों के मुताबिक दोनों एक दूसरे को लगभग 8 वर्षों से डेट कर रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों का रिश्ता फिल्म 'गीता गोविंदम' (2018) से शुरू हुआ। हालांकि रश्मिका ने 22 फरवरी 2018 को एक पोस्ट के जरिए अपनी शादी की खबरों की पुष्टि की। रश्मिका की शादी से पहले आइए उनके करियर पर एक नजर डालते हैं।
मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत
सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक रश्मिका मंदाना का जन्म 6 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के कोडगु जिले में हुआ। रश्मिका के पिता एक कॉफी शॉप चलाते थे। रश्मिका के मुताबिक उनका जीवन संघर्ष में बीता। उनके लिए खिलौने खरीदने के लिए उनके मां-बाप के पास पैसे नहीं थे। रश्मिका ने पत्रकारिता, मनोविज्ञान और अंग्रेजी में शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया।
एक्टिंग के लिए प्रोफेसर ने मनाया
रश्मिका के मुताबिक शुरूआत में उनका एक्टिंग में करियर बनाने का कोई इरादा नहीं था। हालांकि उनके कॉलेज के प्रोफेसर ने उन्हें ऑडिशन देने के लिए मना लिया। अपनी पहली फिल्म साइन करने के बाद, उन्होंने अपने माता-पिता को बताया। उनके माता-पिता पहले तो एक्टिंग में उनके करियर को लेकर हिचकिचा रहे थे, बाद में वह मान गए।
साउथ की फिल्मों में की बेहतरीन अदाकारी
साल 2015 में एक सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने के बाद, ऋषभ शेट्टी ने रश्मिका मंदाना को कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' (2016) में डेब्यू करने का प्रस्ताव दिया। इसमें उन्होंने कॉलेज स्टूडेंट का रोल किया, जो इंजीनियर बनने का सपना देखती है। फिल्म में बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें (SIIMA) अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म गीता गोविंदम, डियर कॉमरेड, कन्नड़ फिल्म चमक और तेलुगु फिल्म पुष्पा जैसी फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी की।
बॉलीवुड फिल्मों में रश्मिका
साल 2022 तक रश्मिका मंदाना साउथ में काफी मशहूर हो चुकी थीं। उन्हें साल 2022 में बॉलीवुड फिल्म 'गुडबाय' में काम करने का मौका मिला। यह फिल्म फ्लॉप रही। साल 2023 में वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आईं। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसी फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद वह 'छावा' (2025) में नजर आईं। यह फिल्म भी काफी कामयाब रही। वह 'सिकंदर' और 'थामा' में भी नजर आईं, हालांकि ये फिल्में अच्छा नहीं कर पाईं। जल्द ही वह 'कॉकटेल 2' का हिस्सा होंगी।
रश्मिका मंदाना को अवॉर्ड
रश्मिका को 'क्रिक पार्टी' में बेस्ट डेब्यू के लिए SIIMA अवॉर्ड मिल चुका है। उन्हें 'गीता गोविंदम' में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ मिल चुका है। 'डियर कॉमरेड' में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए SIIMA अवॉर्ड मिला है। वहीं 'यजमान' में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए SIIMA अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। 'पुष्पा 2' के लिए अभिनेत्री ने SIIMA अवॉर्ड जीता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान