Indian Railways: होली पर अब घर जाना हुआ आसान, भोपाल से इन जिलों के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Holi Special Trains: होली के त्योहार पर लोग अपने-अपने घर जाने की तैयारियां कर रहे हैं, ऐसे में यात्रियों को ज्यादा भीड़ का सामना न करना पड़े इसलिए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है. भीड़ कम करने के लिए और यात्रा सहज और कुशल बनाने के लिए भोपाल मंडल से 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.ये ट्रेनें रीवा, रानी कमलापति, भोपाल और दानापुर के बीच अलग-अलग तारीखों में चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों में आरक्षण किसी भी कंप्यूटरीकृत केंद्र या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से कराया जा सकता है.
ये रही होली स्पेशल ट्रेनों की पूरी जानकारी
रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल (एक ट्रिप)
गाड़ी संख्या 02192 रीवा से 28 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी. वापसी में 02191 रानी कमलापति से रात 10:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी.
रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल (दो ट्रिप)
गाड़ी 02186 रीवा से 2 और 3 मार्च को दोपहर 12:30 बजे चलेगी और रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुँचेगी. वापसी में 02185 रानी कमलापति से रात 10:15 बजे रवाना होकर सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी.
भोपाल-रीवा स्पेशल (एक ट्रिप)
गाड़ी 01704 भोपाल से 5 मार्च को सुबह 10:30 बजे चलकर रात 8:45 बजे रीवा पहुँचेगी. वापसी में 01703 रीवा से रात 10:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:05 बजे भोपाल पहुंचेगी.
रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल (दो ट्रिप)
गाड़ी 01667 रानी कमलापति से 27 फरवरी और 2 मार्च को दोपहर 2:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुँचेगी. वापसी में 01668 दानापुर से 28 फरवरी और 3 मार्च को सुबह 11:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी.
हजारों यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों के ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 या ऑनलाइन माध्यम से अवश्य प्राप्त कर सकते हैं. रेलवे ने कहा है कि होली जैसे बड़े त्योहार पर इन स्पेशल ट्रेनों से हजारों यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद हैं.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान