Raipur: रायपुर वासियों को मिलेगी ट्रैफिक से मुक्ति, इन जगहों पर होगा फ्लाईओवर का निर्माण
Raipur: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 24 फरवरी को 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए बस्तर और अन्य पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, डिजिटल कनेक्टिविटी और रोजगार का बड़ा रोडमैप सामने रखा है. वहीं इस बजट में रायपुर में नए फ्लाईओवर बनाने के लिए भी करोड़ों का प्रावधान रखा गया है.
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट ‘संकल्प’ थीम पर प्रस्तुत किया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बजट 2026–27 को जनकल्याण और विकास को समर्पित बताते हुए कहा कि यह बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों के सशक्तिकरण के साथ छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. वहीं बजट पेश हुए सरकार के संकल्प बजट में सरकार ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत अन्य शहरों में पुल, नए फ्लाईओवर ब्रिज, सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 9451 करोड़ का प्रावधान किया है.
रायपुर वासियों को मिलेगी ट्रैफिक से मुक्ति
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आगे कहा कि, रायपुर प्रदेश की राजधानी होने के कारन शैक्षणिक तथा प्रशासनिक गतिविधियों का भी केन्द्र बिंदु है. इसी वजह से यहां ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना एक चुनौती है. इस चुनौती से निपटने के लिए सरकार ने राजधानी पैकेज में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं को शामिल किया गया है.
इन जगहों पर बनेंगे फ्लाईओवर
मोवा से सेड़ीखेड़ी सड़क निर्माण पर 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे
लाभांडी से सड्डू 100 करोड़
भनपुरी चौक फ्लाईओवर 20 करोड
मोवा से दलदल सिवनी ब्रिज तक सड़क 8 करोड
शारदा चौक से तात्यापारा चौक फ्लाईओवर 10 करोड
वीआईपी रोड पर श्रीराम मंदिर के पास फुट ओवरब्रिज 7 करोड
अशोका रतन से कोया कचना में वृहद पुल 8 करोड़ को शामिल किया है.
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में