इसी अवधि में 541 मरीजों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट
टीबी की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए केंद्र सरकार टीबी उन्मूलन कार्यक्रम चला रही है, लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता बढ़ा रही है. जबलपुर जिले में टीबी मरीजों की पहचान के लिए करीब 6 लाख लोगों की स्कैनिंग की गई, जिसमें पिछले तीन वर्षों के अंदर 22 हजार से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं. इन सभी का उपचार स्वास्थ्य विभाग अपनी निगरानी में कर रहा है. हालांकि इन तीन सालों में टीबी से 541 लोगों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन साल दर साल मौतों के आंकड़ों में कमी दर्ज की गई है.
टीबी संक्रामक से फेफड़े होते हैं प्रभावित
डॉक्टरों का कहना है कि टीबी पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है, लेकिन इलाज में देरी होने पर यह जानलेवा साबित हो सकती है. ध्यान देने वाली बात यह है कि टीबी एक संक्रामक रोग है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन यह शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है. जबलपुर को टीबी के मामले में संवेदनशील जिला घोषित किया गया है. यहां ग्रामीण इलाकों और शहरी स्लम क्षेत्रों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है. यही वजह है कि स्क्रीनिंग के लिए घनी आबादी वाली बस्तियां, हॉस्टल, वृद्ध आश्रम, निचले इलाके और औद्योगिक क्षेत्रों में समूह में रहने वाले लोगों को विशेष रूप से शामिल किया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि यदि समय पर जांच और इलाज शुरू हो जाए तो टीबी 100 प्रतिशत तक ठीक हो सकती है.
लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
टीबी के लक्षण जैसे लगातार खांसी, बुखार, वजन घटना और थकान को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. विशेषज्ञों के अनुसार शुरुआती संकेतों को गंभीरता से लेना जरूरी है. सबसे अहम बात यह है कि सरकारी अस्पतालों में टीबी की मुफ्त जांच और दवाएं उपलब्ध हैं. समय पर और नियमित रूप से दवाएं लेने से बीमारी पूरी तरह ठीक हो जाती है, लेकिन कई बार मरीज बीच में ही दवाएं लेना छोड़ देते हैं और उनकी समुचित ट्रैकिंग नहीं हो पाती, जिससे समस्या ज्यादा गंभीर और विकराल हो जाती है.
भीड़भाड़ और कुपोषण से बढ़ रहा संक्रमण
दरअसल टीबी के बैक्टीरिया हवा के जरिए फैलते हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यह आसानी से एक से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच जाते हैं. गरीबी, कुपोषण और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोग इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है.
निक्षय मित्र बन रहे सहारा
टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निक्षय मित्र भी बनाए जा रहे हैं, जो गरीब टीबी मरीजों को पोषण आहार उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं. इसके लिए शहर की सरकारी और केंद्र शासित संस्थाएं, सामाजिक संगठन तथा साधु-संत भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. निक्षय मित्र बनाने के मामले में जबलपुर पूरे प्रदेश में अव्वल है. करीब ढाई हजार निक्षय मित्र हर महीने टीबी मरीजों को फूड पैकेट उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे उनके पोषण स्तर में सुधार हो और वे तेजी से स्वस्थ हो सकें.
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में