नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है। हालांकि, उन्हें काम लगातार मिल रहा है। इन दिनों मानुषी छिल्लर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर विक्रांत मैसी के साथ शूटिंग करती नजर आ रही हैं। हालांकि, अब तक प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसलिए अभी ये कंफर्म नहीं है कि ये किसी फिल्म की शूटिंग या कोई एड या कुछ और है।
शूटिंग से वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो नैनीताल का बताया जा रहा है। सेट से वायरल हो रहे वीडियो में मानुषी और विक्रांत एक स्कूटर की सवारी करते नजर आ रहे हैं। मानुषी स्कूटर चला रही हैं, जबकि विक्रांत पीछे बैठे नजर आ रहे हैं। पीले रंग के स्कूटर पर मानुषी सफेद रंग के टॉप और नीले और सफेद रंग के फ्लोरल लॉन्ग स्कर्ट में नजर आ रही हैं। जबकि विक्रांत पिंक जैकेट और ब्लू जींस में दिख रहे हैं। पीछे बैठे विक्रांत हरे रंग का हेलमेट भी लगाए हुए हैं। वीडियो में बंदूकें रखी भी नजर आ रही हैं। सेट से सामने आया ये छोटा सा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पहली बार बनेगी विक्रांत-मानुषी की जोड़ी
हालांकि, अभी तक विक्रांत और मानुषी के किसी प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अगर ये कोई फिल्म है, तो ये जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी। देखने वाली बात ये भी होगी कि फिल्म नैनीताल की पृष्ठभूमि पर आधारित कोई रोमांटिक ड्रामा होगी या फिर नैनीताल सिर्फ फिल्म का हिस्सा है। संभावना ये भी है कि हो सकता सिर्फ किसी गाने की शूटिंग नैनीताल में हो रही हो। फिलहाल इस जोड़ी का ये वीडियो सामने आने के बाद अब फैंस को इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
मानुषी के करियर में एक भी हिट फिल्म नहीं
मानुषी छिल्लर ने साल 2022 में अक्षय कुमार के साथ आई फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। लेकिन यह फिल्म सफल नहीं रही। इसके बाद मानुषी ‘बड़े मियां छोटे मिया 2’, ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’, ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’, ‘तेहरान’ और ‘मालिक’ जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। लेकिन ये कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। ऐसे में मानुषी को अभी भी अपने करियर की पहली सफल फिल्म की तलाश है।
‘ओ रोमियो’ में नजर आए थे विक्रांत
विक्रांत मैसी की बात करें तो वो आखिरी बार शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ रोमियो’ में एक कैमियो में नजर आए थे। वहीं उनकी आगामी फिल्मों में श्री श्री रविशंकर की बायोपिक ‘व्हाइट’ शामिल है।
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में