“हाईवे बनाओ या टोल हटाओ” लिखी पर्ची छोड़कर फरार हुए हमलावर
ग्वालियर|मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां पर बाइक सवार युवको नें टोल प्लाजा पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैला दी. इनता ही नहीं फायरिंग के बाद आरोपी टोल दफ्तर में एक पर्ची फेंककर गए हैं. इस पर्ची में लिखा है कि “या तो हाइवे बनाओ या टोल हटाओ” ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है|
मंगलवार का है मामला
दरअसल ये पूरा मामला बीते दिन यानी मंगलवार का है. मंगलवार को महारजपुरा थाना अंतर्गत बरेठा टोल प्लाजा पर काम करने वाले सुपरवाइजर रोहित कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि शाम 5 बजे के आस-पास भिंड की तरफ से बुलेट पर सवार होकर दो लोग आए और पिस्टल निकालकर अंधाधुंध फायरिंग सुरु कर दी. इतना नहीं एक पर्ची भी फेंकी और सीधा ग्वालियर की तरफ निकल गए. इस पर्ची में सीधा लिखा हुआ है या तो हाइवे बनाओ या टोल हटाओ|
फायरिंग के बदा फेंकी गई पर्ची में क्या लिखा?
फेंकी गई पर्ची में लिखा है, ‘नेताओं को भले ही अपने फ्लैट बेचने पड़ें, इस हाइवे का काम अब चालू होना चाहिए, अगर कार्य चालू नहीं हुआ तो मैं इससे भी बड़ा कार्य करने को तैयार हूं, सरकार अंधी हो चुकी है. भिंड से ग्वालियर इस 80 किलोमीटर के इलाके में मौत के आंकड़े हद से पार हैं.’ फायरिंग की वजह से टोल प्लाजा के दफ्तर में रखा कंप्यूटर व फर्नीचर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है हालांकि इस घटना की कोई भी हताहत नहीं हुआ है|
पुलिस को जांच क्या पता चला?
घटना की जानकारी मिलते है मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने 5 खाली कारतूस और पर्ची बरामद की है. प्रारंभिक पड़ताल के बाद पुलिस को पता चला है कि 15 फरवरी को भिंड जिले के कोतवाली थाने में एक सड़क दुर्घटना का केस दर्ज किया गया था, जिसमें भिंड निवासी आकाश भदौरिया की दर्दनाक मौत हो गई थी. फिलहाल पुलिस ने टोल प्लाजा सुपरवाइजर की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान के लिए इसी सुराग के सहारे मामले की बारीकी से पड़ताल शुरू कर दी है|
AAP में उठे सवाल: राघव चड्ढा की अलग रणनीति और डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने की वजह
राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द, दतिया विधायक अब नहीं रहेंगे कांग्रेस सदस्य
‘सीता’ के रोल पर साई पल्लवी का नाम, रणबीर ने तोड़ी चुप्पी
करिश्मा कपूर का इमोशनल पोस्ट, मां बबीता के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
इंदौर-भोपाल के नेताओं को मिली संगठन में अहम जिम्मेदारियां
महत्वपूर्ण बिल पर मंथन तेज, संसद का विशेष सत्र जल्द बुलाने की तैयारी
कर्नाटक में LPG संकट गहराया: 300 से ज्यादा पंप बंद, इंडियन ऑयल ने बढ़ाई सप्लाई
भरे सिनेमाघर में एक्टर की एंट्री, यूजर का कैप्शन बना चर्चा का विषय
MP Board Result 2026: 15 अप्रैल से पहले जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, 16 लाख छात्र तैयार
तमिलनाडु में सियासी वार: मोदी के रोड शो से DMK को फायदा, स्टालिन का बड़ा दावा
दिल दहला देने वाला मामला: प्रेमिका की हत्या के बाद जेवर-कैश लेकर भागा नाबालिग
गैस सिलेंडर संकट का असर: रेस्टोरेंट्स ने घटाया स्टाफ, छोटा किया मेन्यू
बॉक्स ऑफिस क्लैश: ‘धुरंधर 2’ की कमाई vs ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड
राजेंद्र भारती की सदस्यता पर बवाल: आधी रात सचिवालय खुलने पर घिरी भाजपा
ड्रीम मीनिंग: सपने में पैसे दिखें तो क्या होता है इशारा—सिक्का या नोट कौन बेहतर?