रायपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 चोरी के मोबाइल जब्त
Raipur Urla Police Action: कमिश्नरेट पुलिस के नॉर्थ जोन में बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना उरला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को आतंकित करने और चोरी के मोबाइल फोन रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 फरवरी 2026 को नियमित पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम सिंघानिया चौक के पास पहुंची थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय चौहान उर्फ संजय कुम्हार (32 वर्ष), निवासी वाल्मिकी नगर, बीएसयूपी कॉलोनी, थाना कबीर नगर, रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
विस्तृत तलाशी में पुलिस को उसके कब्जे से पांच मोबाइल फोन भी मिले। मोबाइल के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि सभी मोबाइल चोरी के हैं और उन्हें बेचने के उद्देश्य से अपने पास रखा था। जब्त मोबाइल की कुल कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 314 के साथ ही आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 77/26 पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आधा दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस अब उसके अन्य संभावित अपराधों की भी जांच कर रही है।
कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर दहशत फैलाने और चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरियाणा के पूर्व CM के खिलाफ सभी आरोप कोर्ट ने खारिज किए
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: मालदा में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी
चाय बागानों के मजदूरों के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने BJP को घेरा
TMC कार्यालय में जवानों के कैरम खेलने पर गिरी थी गाज
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने होर्मुज पर सरकार की नीतियों का समर्थन किया
भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट
वकील को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, आरोपी पकड़ाया
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
सिलेंडर संकट में धोखा, एजेंसी कर्मचारी 30 गैस सिलेंडर लेकर भागा
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
आईपीएल विवाद: ललित मोदी ने BCCI से की बड़ी मांग
मंटुरोव की भारत यात्रा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत