PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
PM Kisan Yojana के तहत मध्य प्रदेश समेत देशभर के किसानों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार अब तक 21 किस्तें किसानों के खातों में ट्रांसफर कर चुकी है। अब किसानों को 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।
फरवरी के आखिरी सप्ताह में आ सकती है किस्त
पिछले तीन वर्षों के ट्रेंड को देखें तो सरकार ने अक्सर साल की पहली किस्त फरवरी के अंतिम सप्ताह में जारी की है। 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी हुई थी। इसी आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी 2026 के अंत तक पात्र किसानों के खातों में 2,000 रुपये की अगली किस्त DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जा सकती है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
साल में तीन बार मिलती है राशि
PM Kisan Yojana के तहत केंद्र सरकार हर साल 6,000 रुपये की सहायता तीन बराबर किस्तों में देती है। प्रत्येक किस्त 2,000 रुपये की होती है, जो सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।
किन किसानों को मिलेगा लाभ?
योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके नाम पर कृषि योग्य जमीन रजिस्टर्ड है। यदि कोई किसान बटाई या किराए पर खेती करता है लेकिन जमीन उसके नाम पर नहीं है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।
ऐसे करें स्टेटस चेक
किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Beneficiary Status’ विकल्प में अपना नाम और विवरण दर्ज कर 22वीं किस्त की स्थिति देख सकते हैं।
कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले
हमने पायलट को ईरान से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, ट्रंप का बड़ा दावा
केरल की सियासत गरमाई, PM मोदी बोले- LDF सरकार की विदाई तय
क्या 2026 में बदलेगी सत्ता? ममता बनर्जी के दावे से सियासी हलचल
देश में कच्चे तेल की कमी नहीं, लोगों से अपील- ज्यादा खरीददारी से बचें
बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार कैंपेनर लिस्ट सामने, जानें कौन-कौन शामिल
संकट में दोस्त: ईरान तनाव के दौरान आर्मेनिया की मदद, जयशंकर ने जताया आभार
क्राइम ब्रांच सख्त: इंदौर में साइबर फ्रॉड केस में दर्जनों खाते फ्रीज
बिजली बिल से राहत! MP में समाधान योजना 15 मई तक बढ़ी, सरचार्ज में 90% छूट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 5वीं लिस्ट, कई सीटों पर फेरबदल
मरीजों की बढ़ी चिंता: 126 प्राइवेट अस्पतालों में अब नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज
मध्यप्रदेश में मौसम का कहर: ओले गिरने से फसलें बर्बाद, अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 लोगों की मौत
हिमाचल में दर्दनाक दुर्घटना, बंजार में वाहन खाई में गिरा, 2 लापता