शोक के बीच परिवार ने लिया नेत्रदान का सराहनीय निर्णय
इंदौर। में मानवता का परिचय देते हुए तलरेजा परिवार ने दु:ख की घड़ी में एक बड़ा कदम उठाया है. परिवार ने नेत्रदान का फैसला करते हुए चार लोगों की जिंदगी में रोशनी भरने का संकल्प पूरा किया है. तलरेजा परिवार की 2 पीढ़ियों (चाची और भतीजी) का 12 घंटे के भीतर अलग-अलग कारणों से निधन हो गया, लेकिन शोक की इस घड़ी में परिवार ने ‘परमार्थ’ का रास्ता अपनाया है।
परिवार में 12 घंटे के भीतर 2 सदस्यों का निधन
84 वर्षीय गोपालबाग निवासी देवी तलरेजा काफी समय से बीमार चल रही थीं. गुरुवार की देर रात उनका निधन हो गया. परिवार के लोग इस सदमे से बाहर भी नहीं आ पाए थे कि शुक्रवार को शिवधाम निवासी उनकी 35 वर्षीय भतीजी लता तलरेजा का कार्डियेक अरेस्ट आने के कारण निधन हो गया।
चार लोगों के जीवन में आई नई रोशनी
इस शोक की घड़ी में परिवार ने मानवता का परिचय देते हुए बड़ा फैसला लिया. परिवार के लोगों ने दोनों की आंखे दान करने का निर्णय लिया. मुस्कान ग्रुप के जीतू बगानी, निविदिता गोयल, अमरलाल चुघ और नरेश फुंदवानी ने आपसी बातचीत के बाद नेत्रदान करने की प्रक्रिया शुरू करवाई।
दुख की इस घड़ी में परिवार के इस संवेदनशील निर्णय से चार दृष्टिहीन मरीजों को दृष्टि मिलने की संभावना है, जिससे उनके जीवन का अंधकार दूर होगा।
क्यों जरूरी है नेत्रदान?
आई बैंकों के अनुसार नेत्रदान की गई आंखों में से 67 से 70 प्रतिशत तक मामलो में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण में उपयोग की जा सकती हैं. नेत्रदान के बाद ब्लड सैंपल की जांच में हेपेटाइटिस ए,बी, सी और एचआईवी जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग की जाती है. इसमें यदि किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय या तकनीकी परेशानी होती है तो लगभग 30 प्रतिशत कॉर्निया उपयोग योग्य नहीं रह पातीं।
जानकारी के अनुसार, इंदौर में हर महिने करीब औसतन 100 नेत्रदान होते हैं, जो जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की किरण साबित हो रही है. तलरेजा परिवार का यह निर्णय समाज के लिए भी प्रेरणा देने का एक बेहतरीन उदाहरण बन गया है।
घर चलाने वाले पुरुषों के लिए चाणक्य की सलाह, आज के दौर के हिसाब से नहीं बदलेंगे ये 6 आदतें तो हमेशा के लिए हो जाएंगे अयोग्य
राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
पार्टी में उठे सवाल: हरीश रावत के ‘अवकाश’ पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान
आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट: तेज हवाओं के बीच सुरक्षित रहें
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी: राजनीति पर दिया बड़ा संदेश
भारत के लिए राहत की खबर: रूस ने संकट के बीच किया समर्थन
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का बड़ा हमला: राघव चड्ढा पर लगाए गंभीर आरोप
पर्यावरण बचाएँ और पुरस्कार जीतें: कचरा बदलें राशन में
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरियाणा के पूर्व CM के खिलाफ सभी आरोप कोर्ट ने खारिज किए
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: मालदा में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी