2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
उज्जैन: सिंहस्थ महापर्व वर्ष 2028 से पूर्व उज्जैन को चारों दिशाओं से नेशनल हाइवे, एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है. लेकिन इस बीच एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. उज्जैन को गरोठ से जोड़ने वाले लगभग 135 किलोमीटर का सड़क मार्ग निर्माणधीन है. लेकिन अभी से ही यह क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गया है. शहर के देवास बायपास में गरोठ हाईवे की 40 फुट ऊंची दीवार अचानक से धंस गई. वहीं, कई जगह ब्लॉक पर क्रैक देखे गए हैं.
2600 करोड़ की लागत से बन रही है सड़क
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राहुल जाजोरिया ने ईटीवी भारत से चर्चा में कहा, "उज्जैन गरोठ में रेलवे का ओवरब्रिज बनाने का काम चल रहा है. चंदेसरा के यहां उसमें शिकायत मिली थी कि ब्लॉक फेल हो रहे हैं. चूंकि कार्य निर्माणाधीन है, उसे दोबारा से रिपेयर कर रहे हैं."
उन्होंने आगे कहा, "2600 करोड़ की लागत से उज्जैन गरोठ के बीच ग्रीनफील्ड हाईवे बनाकर तैयार हो रहा है. लापरवाही बरतने पर हम नियम अनुसार कार्रवाई की तैयारी में जुटे हैं. कुछ जगह ट्रैफिक शुरू कर दिया गया है. वहीं, आगामी 2 माह में बाकी बचा 5 किलोमीटर, जो कि रेलवे ओवरब्रिज के कारणों से निर्माणाधीन है, उसे भी बना कर तैयार कर दिया जाएगा."
हाईवे पर होंगे कुल 6 टोल
एनएचआई प्रोजेक्ट के डायरेक्टर राहुल जाजोरिया ने बताया, "उज्जैन-गरोठ हाईवे कुल 135 किलोमीटर लंबा है, जो गरोठ से दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे को कनेक्ट करेगा. अभी इसका 10 प्रतिशत काम और बाकी है, जो आगामी 2 महीनों में पूरा हो जाएगा. इस हाईवे पर लगभग 83 गांव हैं, जिसकी 820 हेक्टर जमीन अधिग्रहण की गई है. इस जमीन का उचित मुआवजा भी दे दिया गया है.
ये सड़क 60 मीटर चौड़ी होगी और इस हाईवे पर 6 करीब टोल होंगे, जो कि तुला हेड़ा का मेन टोल रहेगा. बाकी 5 टोल खेड़ा खजुरिया गांव, बरखेड़ा बड़ोदा, मुंडला सोंधिया, अंटालिया और नयाखेड़ा पर रहेगा. इस पर कुल 385 छोटे और बड़े पुल पुलिया बनाएं जा रहे हैं. खास बात यह है कि यह हाईवे एक्सेस कंट्रोल ग्रीनफील्ड हाईवे होगा. अभी 129 किलोमीटर सड़क बन गई है और कुछ हिस्सों में ट्रैफिक भी शुरू कर दिया है."
राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
पार्टी में उठे सवाल: हरीश रावत के ‘अवकाश’ पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान
आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट: तेज हवाओं के बीच सुरक्षित रहें
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी: राजनीति पर दिया बड़ा संदेश
भारत के लिए राहत की खबर: रूस ने संकट के बीच किया समर्थन
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का बड़ा हमला: राघव चड्ढा पर लगाए गंभीर आरोप
पर्यावरण बचाएँ और पुरस्कार जीतें: कचरा बदलें राशन में
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरियाणा के पूर्व CM के खिलाफ सभी आरोप कोर्ट ने खारिज किए
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: मालदा में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी
चाय बागानों के मजदूरों के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने BJP को घेरा
TMC कार्यालय में जवानों के कैरम खेलने पर गिरी थी गाज
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह