अब होगी असली परीक्षा: अभिषेक की खराब फॉर्म से बढ़ी चिंता, तिलक का स्ट्राइक रेट कर रहा परेशान; गलती पड़ेगी भारी
टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण में भारतीय टीम भले ही अजेय रही और उसने सभी चार मैच जीते, लेकिन अब तक उसका प्रदर्शन बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। बल्लेबाजी हो या फील्डिंग दोनों ही मोर्चों पर टीम संघर्ष करती दिखी है। वहीं, गेंदबाजी अपेक्षाकृत संतोषजनक रही है, लेकिन अब गत चैंपियन टीम की असली परीक्षा शुरू होगी। शनिवार से सुपर आठ चरण की शुरुआत हो रही है और भारत अगले दौर में अपना पहला मैच रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरेगा।
लगातार तीन शून्य के बाद अभिषेक पर बढ़ा दबाव
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में संजू सैमसन के नहीं चलने पर टीम प्रबंधन ने टी20 विश्व कप के लिए उनकी जगह ईशान किशन को अभिषेक शर्मा के जोड़ीदार के रूप में शामिल कर लिया, लेकिन उसने यह नहीं सोचा कि बाएं हाथ के बल्लेबाजों की ओपनिंग जोड़ी धीमे विकेटों पर स्पिनरों के खिलाफ गच्चा भी खा सकती है। भारत के शीर्ष क्रम को धीमे विकेटों पर स्पिनरों के सामने संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में भारतीय टीम को दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों की ओपनिंग जोड़ी की कमी खल रही है। बाएं हाथ के ओपनरों की जोड़ी के खिलाफ अंगुली के स्पिनर असरदार रहे हैं। समस्या सिर्फ बाएं हाथ के ओपनरों की नहीं है। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आ रहे तिलक वर्मा भी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। अब तक विश्व कप में अभिषेक के साथ तिलक का भी प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है।
कैसे बढ़ी भारत की चिंता
अभिषेक ने जहां इस विश्वकप में अपना खाता भी नहीं खोला है। वहीं, तिलक ने चार मैचों में 120.45 स्ट्राइक रेट से 106 रन बनाए हैं।
नंबर तीन पर यह स्ट्राइक रेट अच्छा नहीं है, जबकि उनका करियर स्ट्राइक रेट 141.8 का है।
तिलक ने अब तक कोई अर्धशतक भी नहीं लगाया है। उन्हें शुरुआत अच्छी मिली है, लेकिन एक बार भी वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं।
भारत को सुपर आठ में दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की चुनौती मिलेगी। अगर इनके खिलाफ बेहतर करना है तो अभिषेक और तिलक को कुछ बड़ा करना होगा।
धीमी पिचों पर नहीं खेलना बना समस्या
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में रनों का अंबार लगाया। समान उछाल और एक गति से आ रही गेंदों पर भारत ने 5 मैचों में 238, 209, 155 (10 ओवर में), 165 और 271 रन जैसे बड़े स्कोर बनाए। इस सीरीज में बल्लेबाजों के प्रदर्शन ने विश्व कप में धूम-धड़ाके की उम्मीदें जगाईं, लेकिन विश्व कप के पहले मैच से ही सह मेजबान भारत को अपने घर में मनमाफिक पिचें नहीं मिलीं। ये पिचें धीमीं थीं जिन पर अभिषेक और तिलक वर्मा जैसे स्ट्रोक प्लेयर को दिक्कत आई। अभिषेक तेजी से बल्ला घुमाते हैं और पिच पर रुककर आ रही गेंद पर वह अपने बल्ले की स्विंग से तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं। भारत ने अब तक इस विश्व कप में एक बार ही नामीबिया के खिलाफ 200 से अधिक का स्कोर किया है। सुपर आठ में भी अगर धीमीं पिचें मिलीं तो यहां भारतीय बल्लेबाजों को उसी तरह से तालमेल बिठाना होगा जैसा ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की पारी और सूर्यकुमार ने अमेरिका के खिलाफ 84 रन की पारी के दौरान दिखाया था।
गंभीर ने अभिषेक से की लंबी मंत्रणा
शुक्रवार को अभ्यास के दौरान निगाहें अभिषेक पर रहीं। अभिषेक ने कोच गौतम गंभीर से लंबी मंत्रणा की। गंभीर उन्हें कई गुर देते नजर आए। बाद में उन्होंने कैच का अभ्यास किया और स्पिन गेंदबाजी भी की। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि अभिषेक को लेकर कोई खास चर्चा नहीं हुई है, लेकिन हम विश्व कप के अहम दौर से गुजर रहे हैं। हमें उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। वह गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहे हैं। उन्हें अच्छी शुरुआत की जरूरत है। उन्होंने धीमी पिचों पर कहा कि क्यूरेटर सर्वश्रेष्ठ पिचें देने की कोशिश कर रहे हैं।
एक खिलाड़ी के दम पर हुआ है बेड़ा पार
ग्रुप दौर में भारतीय टीम के लिए सकारात्मक पक्ष यह है कि उसकी गेंदबाजी शानदार रही है और चारों मैच में किसी एक खिलाड़ी ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। अमेरिका के खिलाफ सूर्यकुमार चले, नामीबिया के खिलाफ ईशान और हार्दिक ने जिम्मेदारी संभाली, पाकिस्तान के खिलाफ ईशान ने यादगार पारी खेली और नीदरलैंड के खिलाफ शिवम दुबे ने नहीं भुलाने वाली पारी खेली। यह प्रारूप ऐसा है जिसमें एक खिलाड़ी ने मोर्चा संभाल लिया तब भी काम बन जाता है, लेकिन सूर्यकुमार और गंभीर हमेशा सभी की भूमिका की वकालत करते रहे हैं। सुपर आठ का मंच भी ऐसा है जहां एक नहीं हर खिलाड़ियों को मिलकर जिम्मेदारी उठानी होगी। अकेले मोर्चा संभालने में हमेशा जोखिम ज्यादा रहता है और भारत को चारों मैचों में खेल के किसी न किसी एक पक्ष में संघर्ष जरूर करना पड़ा। भारत अब किसी तरह का जोखिम नहीं उठा सकता क्योंकि अब असली परीक्षा शुरू हुई है। सूर्यकुमार की अगुआई वाली टीम को अगर खिताब बरकरार रखना है तो ग्रुप चरण में की गई गलतियों से सीख लेना होगा।
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
CM Kisan Kalyan Yojana: जानें 14वीं किस्त की तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
HC में सुनवाई का मौका नहीं मिला, SC पहुंचे कपिल सिब्बल
सुप्रीम कोर्ट से वेदांता को झटका: अदाणी की ₹14535 करोड़ बोली को मिली राहत
पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत नहीं रहे, प्रदेश में शोक की लहर
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का जलवा, तोमन कुमार बने चैंपियन