रणवीर सिंह धमकी मामले में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, आरोपी हैरी बॉक्सर के खिलाफ जारी किया लुक आउट नोटिस
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी मिलने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच तेजी से जांच कर रही है। अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा एक्शन लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक प्रमुख कथित सदस्य हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह कार्रवाई अभिनेता के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉयस नोट और फिरौती की मांग के संबंध में प्रारंभिक जांच के बाद की गई है।
हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ जारी किया सर्कुलर
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस ने रणवीर सिंह के मैनेजर को मिली धमकी भरी वॉयस नोट को सत्यापन के लिए पंजाब और हरियाणा भेजा था। मुंबई पुलिस के अनुसार, वॉयस नोट भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया और 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की।
अमेरिकन फोन नंबर से भेजा गया था धमकी भरा वॉयस नोट
मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, यह वॉयस नोट एक अमेरिकी फोन नंबर से भेजा गया था और इसमें 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी।
इससे पहले मुंबई पुलिस सूत्रों ने संकेत दिया था कि अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सदस्यों से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी और 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग मिली थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा संदेश रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त हुआ था।
संदेश भेजने वाले ने अपना नाम 'हैरी बॉक्सर' बताया।
इसके बाद क्राइम ब्रांच ने इस वॉयस नोट को पंजाब और हरियाणा की एजेंसियों को सत्यापन के लिए भेजा।
साथ ही धमकी भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए विदेशी नंबर से संबंधित तकनीकी जानकारी जुटाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों से भी संपर्क किया था।
2 फरवरी को मिली थी रणवीर को धमकी
रणवीर सिंह को फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद 2 फरवरी को धमकी भरा वॉयस नोट भेजा गया था।
इसके बाद 17 फरवरी को पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हैरी बॉक्सर ने कई धमकी भरे फोन किए थे।
इसमें 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी।
एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब और हरियाणा पुलिस से जब यह कन्फर्म हो गया कि आवाज हैरी बॉक्सर की है, तो मामला दर्ज किया गया।
बढ़ता संघर्ष: ईरान का सख्त रुख, US को पीछे हटने का अल्टीमेटम
अमेरिका में बजट बदलाव: रक्षा पर जोर, शिक्षा और विदेशी सहायता में कटौती की तैयारी
आपूर्ति संकट का असर: बोतलबंद पानी महंगा होने की संभावना, उद्योग पर बढ़ा दबाव
बड़ी आर्थिक पहल: सरकार दे सकती है MSME सेक्टर को 2.5 लाख करोड़ की कर्ज गारंटी योजना
शशि थरूर के काफिले पर हमले से तनाव: केरल में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
सांदीपनि स्कूल का खराब प्रदर्शन: 93 में से 92 छात्र फेल, विधायक ने जताई नाराजगी
गैस कनेक्शन में राहत: भोपाल में PNG नेटवर्क बढ़ाने के लिए केंद्र की हरी झंडी
बढ़ता तनाव: होर्मुज के बाद अब बाब अल-मंदेब को लेकर ईरान की धमकी
ऐतिहासिक उपलब्धि: रिनी संपत वॉशिंगटन डीसी मेयर चुनाव में दक्षिण एशियाई चेहरा बनीं
CEC ज्ञानेश कुमार का आदेश: पश्चिम बंगाल में पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करें
भीषण दुर्घटना: नासिक में कुएं में गिरी कार, छह बच्चों सहित 9 की जान गई
घर चलाने वाले पुरुषों के लिए चाणक्य की सलाह, आज के दौर के हिसाब से नहीं बदलेंगे ये 6 आदतें तो हमेशा के लिए हो जाएंगे अयोग्य
राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा