दुर्ग में भड़काऊ वीडियो पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
Durg : जिले के भिलाई क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक भड़काऊ वीडियो को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। छावनी थाना पुलिस ने छत्तीसगढ़ बजरंग दल की शिकायत के आधार पर नजरुल खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो में कथित रूप से हिंसक भाषण दिया गया था और पुराने मारपीट के वीडियो को एडिट कर उसमें जोड़ा गया था, जिससे सामाजिक तनाव फैल सकता था।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि वीडियो में “भगवा आतंकवाद” जैसे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इससे धार्मिक भावनाएं आहत होने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए छावनी पुलिस ने तुरंत तकनीकी जांच शुरू की। जांच और सत्यापन के बाद आरोपों की पुष्टि हुई, जिसके बाद विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया।
भिलाई नगर के सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने मीडिया को बताया कि वीडियो में आपत्तिजनक और हिंसक भाषा का प्रयोग पाया गया। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना
लंदन में रहने की खबरों पर कोहली का बड़ा बयान
चुनाव आयोग का अनोखा कदम: वोटिंग के लिए Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा
BJP टिकट पर अटकलों पर विराम: अन्नामलाई ने खुद लिया चुनाव न लड़ने का निर्णय
रावघाट-जगदलपुर परियोजना को मिली हरी झंडी
भारत के लिए खुशखबरी, सातवां LPG टैंकर Green Shanvi सुरक्षित निकला
DC vs MI मुकाबला, टॉप ऑर्डर पर टिकी नजरें
केरल की सियासत गरमाई: राहुल गांधी का लेफ्ट गठबंधन पर तीखा हमला
ईरान ने दिखाया कड़ा रुख: पाकिस्तान की भूमिका खारिज, सैन्य अभियान तेज
गुजरात की नजर पहली जीत पर, राजस्थान देगा कड़ी टक्कर
रोहित शेट्टी के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या बदलने वाले हैं फिल्मी रास्ता?
स्थानीय स्वाद का लिया आनंद, CM ने बढ़ाया लोकल फूड का मान
लव जिहाद आरोपों पर हंगामा: हुबली में लड़की के परिवार पर केस दर्ज
टैबलेट से मिले 121 आपत्तिजनक वीडियो: नासिक में गंभीर अपराध का पर्दाफाश