माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करने से पहले देखती हैं ये 6 चीजें, जानें कहां रहता है मां का वास?
हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस घर पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, वहां कभी धन, खुशहाली या समृद्धि की कमी नहीं रहती. लेकिन हर घर को उनका आशीर्वाद नहीं मिलता. कहा जाता है कि किसी भी घर में प्रवेश करने से पहले मां लक्ष्मी कुछ खास बातों का ध्यान रखती हैं. आइए जानते हैं माता लक्ष्मी का घर में प्रवेश होगा या नहीं...
'जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता। सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥' माता लक्ष्मी की यह आरती बताती है कि मां जिस घर में प्रवेश करती हैं, वहां सद्गुण आता है, सभी कार्य संपन्न हो जाते हैं और किसी चीज को लेकर मन नहीं घबराता नहीं है. इस भौतिक संसार में माना जाता है कि धन और अन्न के बिना जीवन संभव नहीं है और इन दोनों का नियंत्रण मां लक्ष्मी के पास है. इसलिए हर घर में उनकी कृपा और उपस्थिति की कामना की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करने से पहले कुछ चीजों को देखती हैं, अगर उस घर में सभी सही हो, तभी माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है. यहां हम आपको छह ऐसी बातें बता रहे हैं, जिनसे यह तय होता है कि मां लक्ष्मी आपके घर में ठहरेंगी या नहीं.
मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत पसंद है और वह उन्ही घरों में प्रवेश भी करती हैं. गंदा और अव्यवस्थित घर माता को पसंद नहीं आता. अगर घर साफ-सुथरा और व्यवस्थित है तो माना जाता है कि वहां मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
मां लक्ष्मी वहां निवास करती हैं, जहां शांति, प्रेम और सकारात्मकता का माहौल हो. अगर घर के सदस्य आपस में प्रेम से रहते हैं और झगड़े-कलह नहीं करते तो वहां मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. अगर घर में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं और सभी सदस्य एक दूसरे से नफरत करते हैं तो उस घर में मां लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती है.
नियमित पूजा, दीपक जलाना और देवी-देवताओं की भक्ति से घर में पवित्रता आती है. माना जाता है कि जिस घर में हर पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्य होते हैं, वहां मां लक्ष्मी निवास करती हैं. वहीं जहां पूजा पाठ नहीं होता और कोई त्योहार या पर्व नहीं मनाया जाता, वहां माता लक्ष्मी कभी घर में प्रवेश नहीं करती हैं.
हिंदू मान्यता के अनुसार, जिस परिवार में श्रद्धा से तुलसी और गाय की सेवा करते हैं, वहां मां लक्ष्मी हमेशा निवास करती हैं. ऐसे घरों से मां लक्ष्मी कभी दूर नहीं जातीं. वहीं जिस घर में पशु पक्षी और लोगों का निरादर होता है, वहां कभी भी माता लक्ष्मी नहीं आतीं.
चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा: अधीर रंजन चौधरी पर हमले से सियासत गरमाई
चुनावी मंच से गरजे योगी: असम में कांग्रेस और UDF को दी कड़ी चुनौती
बर्ड फ्लू की आशंका से हड़कंप, 5 अप्रैल को जांच करेगी टीम
बागदा सीट पर रोमांच: सोमा और मधुपर्णा ठाकुर के बीच कड़ा मुकाबला
CBSE सिलेबस को लेकर बवाल: तमिलनाडु CM स्टालिन का केंद्र पर बड़ा आरोप
केरल की सत्ता पर संकट के संकेत: 40 सीटों पर मछुआरों का गुस्सा बन सकता है निर्णायक
हाईटेक होगी हेल्थ सिस्टम, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा
बढ़ता संघर्ष: ईरान का सख्त रुख, US को पीछे हटने का अल्टीमेटम
अमेरिका में बजट बदलाव: रक्षा पर जोर, शिक्षा और विदेशी सहायता में कटौती की तैयारी
आपूर्ति संकट का असर: बोतलबंद पानी महंगा होने की संभावना, उद्योग पर बढ़ा दबाव
सुरक्षा बलों की सफलता: मणिपुर में सीमा क्षेत्र से चार उग्रवादियों को पकड़ा गया
बड़ी आर्थिक पहल: सरकार दे सकती है MSME सेक्टर को 2.5 लाख करोड़ की कर्ज गारंटी योजना
शशि थरूर के काफिले पर हमले से तनाव: केरल में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
सांदीपनि स्कूल का खराब प्रदर्शन: 93 में से 92 छात्र फेल, विधायक ने जताई नाराजगी
गैस कनेक्शन में राहत: भोपाल में PNG नेटवर्क बढ़ाने के लिए केंद्र की हरी झंडी
बढ़ता तनाव: होर्मुज के बाद अब बाब अल-मंदेब को लेकर ईरान की धमकी
ऐतिहासिक उपलब्धि: रिनी संपत वॉशिंगटन डीसी मेयर चुनाव में दक्षिण एशियाई चेहरा बनीं
CEC ज्ञानेश कुमार का आदेश: पश्चिम बंगाल में पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करें