रिटायर्ड फौजी ने सिर पर राइफल रखकर ट्रिगर दबाया, इलाके में सनसनी
ग्वालियर| से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. शहर में एक रिटायर्ड फौजी ने शराब के नशे में अपनी ही लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकार आत्महत्या कर ली. फौजी ने बिस्तर पर बैठकर राइफल की नली सिर के पास रखी और उसका ट्रिगर दबा दिया. गोली चलते ही चेहरे और सिर वाला हिस्सा उड़ गया. मांस के चीथड़े पूरे कमरे की दीवार और छत पर चिपक गए. वहीं एक आंख 3 फीट दूर जाकर मिली है|
घटना स्थल पर नहीं मिला सुसाइड नोट
जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम श्याम बिहारी भदौरिया है, जो शताब्दीपुरम के रहने वाले थे. वे मूल रूप से भिंड जिले के तुकेड़ा मालनपुर के निवासी हैं. घटना के स्थल पर कोई भी सुसाइड नोट पुलिस को बरामद नहीं हुआ है. पूरा मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है|
जांच में जुटी फोरेंसिक टीम
घटना के बाद सूचना मिलने पर महाराजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम बिस्तर और दीवार समेत छत से सबूत जुटा रही है. साथ ही राइफल से फिंगरप्रिंट भी लिए गए हैं. फोरेंसिक टीम को घटना वाली जगह से 3 फीट दूर आंख पड़ी मिली है|
रिटायर्ड फौजी सुबह से शराब पी रहे थे
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से वारदात के बारे में पूछताछ की तो परिजनों ने बताया कि श्याम बिहारी सुबह से ही शराब पी रहे थे. रात में भी शराब के नशे में थे और उसी हालत में अपने कमरे में सो गए थे, इसलिए किसी ने भी उन्हें परेशानी नहीं किया. उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है|
रिटायरमेंट पर मिले पैसों से खरीदी थी जमीन
घर के आस-पास रहने वाले लोगों ने बताया कि फौजी चार साल पहले रिटायर हो गया था. उस समय मिले पैसाें को उसने जमीन खरीदने में लगाया, लेकिन जमीन की कीमत ज्यादा नहीं बढ़ी. इस इन्वेस्टमेंट के कारण घर में तंगी आ गई और घर में टेंशन और परेशानी भी बढ़ गई थी. ऐसे में आपसी विवाद भी होते रहते थे. यही कारण हो सकता है की उसने आत्महत्या कर ली|
मामले की जांच में जुटी पुलिस
महाराजपुरा पुलिस थाने के प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि इस सुसाइड की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. कमरे से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे पता लगे की वजह क्या रही. इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है|
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना
लंदन में रहने की खबरों पर कोहली का बड़ा बयान
चुनाव आयोग का अनोखा कदम: वोटिंग के लिए Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा