भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव अपने पैतृक गांव में अपनी भतीजी की शादी में सम्मिलित हैं। शादी समारोह से राजपाल के कई वीडियोज सामने आ रहे हैं। इस दौरान वो मेहंदी समारोह में ठुमके लगाते भी नजर आए हैं। अब राजपाल यादव का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वो भतीजी की विदाई के दौरान भावुक नजर आ रहे हैं।
भतीजी को दिया दिलासा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो विदाई समारोह के दौरान का है। वीडियो में राजपाल यादव अपनी भतीजी को गले लगाते हुए दिख रहे हैं, जब वह अपने परिवार को विदाई दे रही है। इस दौरान राजपाल भावुक होकर उसे दिलासा देते हुए और प्यार से उसे समझदार कहते हुए नजर आ रहे हैं।
मेहंदी में सलमान के गाने पर किया डांस
इससे पहले राजपाल यादव का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो मेहंदी समारोह में ठुमके लगाते नजर आ रहे थे। वीडियो में राजपाल सलमान खान के लोकप्रिय गाने 'तेरी चुन्नरिया दिल ले गई' पर जोश से नाचते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ घर की और महिलाएं भी डांस कर रही हैं।
अंतरिम बेल पर जेल से बाहर हैं राजपाल
राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में कोर्ट के आदेश पर अंतरिम बेल पर जेल से बाहर आए हैं। 9 करोड़ रुपए का कर्ज न चुका पाने के मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। इसके बाद लगभग 11 दिन जेल में बिताने के बाद वो 17 फरवरी को जेल से बाहर आए थे। इससे एक दिन पहले सोमवार 16 फरवरी को कोर्ट ने उनके अंतिरम बेल का आदेश जारी किया था।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
भारत का फार्मा निर्यात 28 अरब डॉलर पार, FY26 में मजबूत ग्रोथ
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
Delhi में व्यापारियों को झटका, PNG कनेक्शन के लिए आवेदन जरूरी